Mussoorie में चाय के बर्तन में थूकने का वीडियो वायरल, मचा बवाल, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे Viral video
Mussoorie viral video पहाड़ों की रानी मसूरी में चाय के बर्तन में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया। वीडियो में एक युवक चाय के बर्तन में थूकते हुए नजर आया। जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और जमकर बवाल मचा।
बताया गया कि दो युवक मसूरी में लाइब्रेरी चौक के पास मैगी व चाय की रेहड़ी लगाते हैं। जिनमें से एक युवक बार बार चाय में थूक डालते हुए नजर आया। इसको देहरादून निवासी एक युवक ने वीडियो में कैद कर लिया।

पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद घटना में शामिल दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों द्वारा अपनी हरकत से लोगो की सेहत से खिलवाड करने के साथ-साथ, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया था। घटना के सामने आने के बाद मसूरी में कई संगठनों ने इसका विरोध किया और जमकर बवाल काटा।
कोतवाली मसूरी से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को देहरादून थाना रायपुर निवासी हिमांशु बिश्नोई द्वारा पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया गया, जो उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व मसूरी घूमने के दौरान लाइब्रेरी चौक के पास बनाया गया था, जिसमें लाइब्रेरी चौक के पास लगी एक रेहडी में 02 युवक चाय, मैगी व अन्य सामान बेचते हुए और उनमें से एक युवक चाय बनाने से पूर्व चाय के बर्तन में बार-बार थूकता हुआ दिखाई दिया।
युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभियुक्तों द्वारा अपने इस कृत्य से लोगों की सेहत के साथ खिलवाड करने के साथ-साथ लोगों की धर्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाते हुए भडकाने का प्रयास किया गया, जिस पर घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
दोनो अभियुक्त नौशाद पुत्र शेर अली और हसन अली पुत्र शेर अली मूल रूप से मुजफ्फरनगर यूपी के रहने वाले हैं। घटना के बाद से ही दोनो अभियुक्तों के मसूरी से फरार हो गए। पुलिस ने आज दोनों को आशारोड़ी से गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications