Video: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर FIR, बीच सड़क हाथापाई, जमकर चले लात घूसे
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री के साथ मारपीट और मंत्री के सुरक्षाकर्मी के अलावा दूसरे लोगों के साथ भी मारपीट होते नजर आ रही है। FIR दर्ज हो गई है।

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री के साथ मारपीट और मंत्री के सुरक्षाकर्मी के अलावा दूसरे लोगों के साथ भी मारपीट होते नजर आ रही है। इस पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी गई है। अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
FIR में मंत्री का नाम, SSP के हाथ जांच की कमान
इस मामले में एसएसपी, देहरादून ने बताया कि उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एक वीडियो में एक व्यक्ति को पीटते नजर आ रहे हैं। मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। राज्य के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का नाम भी एफआईआर में है। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी को निर्देश दिया गया है।
मंत्री के सुरक्षाकर्मी के साथ भी मारपीट
इससे पहले 2 मई को वायरल हुई वीडियो में वित्त मंत्री कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद जबाव में दूसरा पक्ष भी मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। जिसमें मंत्री के सुरक्षाकर्मी के साथ भी मारपीट हुई है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का कहना है कि वे ऋषिकेश में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में जाम होने की वजह से उनकी कार रुकी। इस बीच उन्होंने कार का शीशा खोला तो रास्ते में एक स्थानीय निवासी ने सड़क पर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
Recommended Video
मारपीट करने वाले व्यक्ति ने मंत्री का कुर्ता फाड़ा
जिस पर उनके सुरक्षाकर्मी ने उतरकर उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह व्यक्ति नहीं माना और सुरक्षाकर्मी पर भी हमला कर दिया। इसके बाद वह व्यक्ति मंत्री पर हमला करने लगा। इस बीच कई लोग बीच बचाव करने लगे और आसपास भीड़ जमा हो गई। मंत्री का आरोप है कि वीडियो में मारपीट करने वाले व्यक्ति ने पहले मंत्री का कुर्ता फाड़ा इसके बाद जेब भी फाड़ दी। जिसमें से सामान भी गायब है। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मी की भी ड्रेस फाड़ी गई है।












Click it and Unblock the Notifications