शिवराज ने नहीं कही थी उत्तराखंड में भाजपा की हार की बात, सामने आई वीडियो की सच्चाई
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल
देहरादून, 12 फरवरी। मतदान की तारीख नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस में सोशल मीडिया में भी जमकर वार पलटवार हो रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक वीडियो को लेकर कांग्रेस में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को लेकर कांग्रेस भी भाजपा तो गई का नारा दे रही है, लेकिन वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। उसे तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर पेश किया गया था।
Recommended Video

वीडियो में उत्तराखंड प्रचार से लौटे सीएम शिवराज कुछ लोगों से बात करते दिख रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने पूछा कि आप उत्तराखंड से आएं हैं वहां का बताइए। इस पर सीएम शिवराज ने कहा कि यूपी में कोई संदेह नहीं है उत्तराखंड में भी भाजपा है हां लेकिन थोड़ा मुकाबला है। वहां पर शोर ज्यादा होने की वजह से सीएम शिवराज की आवाज दब गई, जिस वजह से सोशल मीडिया पर वीडियो को तेजी से वायरल किया गया। साथ ही दावा किया गया कि सीएम शिवराज उत्तराखंड में भाजपा की हार की बात कह रहे हैं।
कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा ये
उत्तराखंड कांग्रेस ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया था। उसने लिखा कि उत्तराखंड से प्रचार करके लौटे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताई उत्तराखंड के भाजपा की हकीकत, बोले उत्तराखंड से भाजपा तो गई। #उत्तराखंड_से_भाजपा_तो_गई। यही वीडियो हरीश रावत ने भी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा था।












Click it and Unblock the Notifications