Video: बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पहाड़ गिरने का वीडियो आया सामने, पलक झपकते ही पहाडी टूटकर आया नीचे और फिर...
उत्तराखंड में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कुमांउ से लेकर गढ़वाल तक बारिश से जगह जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लैंड स्लाइड की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस बीच जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आज पहाड़ी दरकने का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में पूरी पहाड़ी टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि उस समय यात्रियों को पहले ही दोनेां तरफ रोक दिया गया। जिससे हजारों यात्री फंस गए हैं।
जोशीमठ में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर आज पहाड़ी दरकने से भीषण लैंड स्लाइड हुआ। मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से गिरने लगे। सड़क जहां पत्थरों से भर गई, वहीं काफी मलबा खाई में भी गिरा। देखते ही देखते बद्रीनाथ नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। प्रशासन की ओर से तुंरत हाईवे को खोलने की कोशिश की गई।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मानसून की बारिश का क्रम जारी रहने को लेकर अलर्ट जारी किया है। 12 जुलाई तक कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
पौड़ी, चमौली में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी मिलने के बाद सभी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। NDRF और SDRF की टीमें स्टैंडबाय मोड पर रखी गई हैं। सरकार की ओर से चार धाम यात्रा को रोका भी गया था।
साथ ही अपील की गई कि जरुरी हो तो ही यात्रा करें। ऐसे में बरसात होने पर यात्रा से बचने की अपील जारी की गई। इन दिनों पहाड़ों में इस तरह के भूस्खलन और लैंड स्लाइड आम बात है। कब कहां बारिश से पहाड़ी गिरकर नीचे आ जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में आजकल पहाड़ों में यात्रा करते वक्त सावधानी बरतनी आवश्यक है।
video-
ये देखिए कैसे टूटकर गिरा पहाड़, जोशीमठ की है घटना, बद्रीनाथ हाईवे बंद, कोई हताहत नहीं लेकिन रास्ता खुलने में लगेगा समय। #HeavyRain #joshimath #chamoli #badrinathhighway #uttarakhand pic.twitter.com/ertoxS9BeB
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) July 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications