Badrinath Temple की सीढ़ियों पर दो गुटों में जमकर लड़ाई का video viral, जानिए पूरा मामला, BKTC ने क्या कहा

Video fight on stairs Badrinath Temple viral बदरीनाथ मंदिर के ठीक सामने दो गुटों में जमकर लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने नाराजगी दर्ज कर बदरीनाथ मंदिर के बाहर फोटो खिंचवाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की बात की है।

बदरीनाथ मंदिर के ठीक सामने सिंहद्वार की सीढ़ियों पर भक्तों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कि दो जुलाई का बताया जा रहा है। दोनों गुटों में जमकर मारपीट भी हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस को बीच-बचाव कराना पड़ा था।

Video fierce fight two groups stairs Badrinath Temple viral know whole matter what BKTC say

इस पूरे प्रकरण पर बीकेटीसी की सफाई भी सामने आई है कि जो लोग आपस में लड़े थे वो रिश्तेदार ही थे और उनका फोटो खिंचवाने के लिए किसी प्रकार का कोई झगड़ा हुआ. इस झगड़े से मंदिर समिति का कोई लेना-देना नहीं है।

कुछ लोगों का कहना है कि फोटो खिंचाने को लेकर विवाद हुआ। जबकि कुछ का दावा है कि दर्शन को लेकर विवाद हुआ। मंदिर समिति का कहना है कि भक्त आपस में ही फोटों खिंचवाने को लेकर लड़े थे। मंदिर समिति का कहना है कि मंदिर के 50 मीटर के दायरे में फोटोग्राफी और किसी तरह की वीडियोग्राफी जैसे रील्स आदि पर बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। फिर भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे है।

अब इस सख्ती के साथ लागू किया जाएगा और बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार के ठीक आगे सीढ़ियों पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने पर अब पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बता दें ​कि धामों में फोटो खिंचाने, रील बनाने आदि कई मामलों को लेकर वीडियो वायरल हो चुके हैं।

जिन पर कई बार आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। बावजूद इसके विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि मंदिर के 50 मीटर के दायरे में फोटोग्राफी और किसी तरह की वीडियोग्राफी जैसे रील्स आदि पर बनाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+