Video: यहां लैंड स्लाइड से पूरा पहाड़ दरका, पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरते देख मची अफरा तफरी
धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे पर गर्बाधार पहाड़ी दरकने का वीडियो सामने आया है। हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया। गनीमत रही कि वहां पर किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है।

धारचूला में लैंड स्लाइड का वीडियो सामने आया है। जिसमें पूरा पहाड़ दरकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां का मंजर क्या रहा होगा। पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर गिरते देख आसपास खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गया।
#WATCH | A landslide occurred at Garbadhar on Tawaghat-Lipulekh National Highway in Uttarakhand today. No casualties were reported in the incident
The road will be opened by 18th May to facilitate the movement of Adi Kailash Yatra pilgrims: Sub-Divisional Magistrate (SDM) of… pic.twitter.com/Y8X5Sfs83f
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 15, 2023
कुछ यात्री आदि कैलाश के लिए जा रहे थे
जिस समय ये घटना हुई उस समय कुछ यात्री आदि कैलाश के लिए जा रहे थे। पहाड़ी दरकने का वीडियो धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे पर गर्बाधार का बताया जा रहा है। हाईवे पर मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद हो गया। गनीमत रही कि वहां पर किसी तरह की जनहानि की कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications