उत्तराखंडः पिथौरागढ़ और चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड। उत्तराखंड के चकराता और पिथौरागढ़ में खुशियों के मौके पर दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शनिवार देर रात को दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई। एक तरफ चकराता में बोलेरो पलटने से दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दूसरी तरफ पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

road accident in pithoragarh and chakrata four people died

चकराता के लोखंडी-कोटी संपर्क मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बोलेरो में सवार आठ लोग खाई में जा गिरे। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक ने अस्पताल जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज के लिए उसको सीएचसी विकासनगर लाया गया है। बाकि घायलों को सीएचसी चकराता में भर्ती कराया गया है।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खाई से बाहर निकाला। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि बोलेरो में 8 लोगों के बैठने की आशंका है। आठवीं सवारी का पता नहीं चल रहा है, जिसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान देवी सिंह जोशी और यशपाल के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान गोविंद, रोहित, संदीप, गुलाब सिंह और किशन के रूप में हुई है।

वहीं पिथौरागढ़-घाट एनएच पर डंपर के 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से किशोर और डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट में जीप के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और जबकि दूसरा घायल हो गया।

यह भी पढ़ेंः दर्दनाक सड़क हादसाः खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी बाइक, मौके पर पिता समेत दो मासूम की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+