UKSSSC पेपर लीक :हाकम सिंह के बाद अब इस आरोपी की संपत्तियों पर चलेगा धामी सरकार का बुलडोजर
UKSSSC: चंदन मनराल की अवैध संपत्तियों पर होगी कार्रवाई
UKSSSC पेपरलीक प्रकरण के मुख्य आरोपियों की संपत्तियों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी है। उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलने के बाद अब कुमाऊं के चंदन मनराल की भी अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों पर धामी सरकार का बुलडोजर चलने वाला है। इसके लिए एसटीएफ की और से कार्रवाई कर प्रशासन से मदद मांगी गई है।

उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर कार्रवाई
उत्तराखंड सरकार ने भ्रष्ट्राचारियों को लेकर सख्त रूख अपनाया हुआ है। भ्रष्ट्राचार में लिप्त हर आरोपी के खिलाफ तुरंत एक्शन और उन पर सख्त से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे आरोपी जिन्होंने भ्रष्ट्राचार के जरिए अकूत संपत्तियां एकत्र की है, उन पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। जिससे ये संदेश दिया जा सके कि हर किसी भ्रष्ट्राचारी पर एक तरह से ही एक्शन लिया जाएगा। धामी सरकार ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक में पकड़े गए आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने के निर्देश दिए थे, जिन्होंने अवैध रूप से पैसा कमाया है। इसी कड़ी में सबसे पहले उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर कार्रवाई की गई। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने 21 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद सभी की अवैध संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू किया गया था। इसी कड़ी में पेपर लीक मामले में गैंगस्टर बनाए गए कुमाऊं के चंदन मनराल की भी अवैध रूप से कमाई गई संपत्तियों पर भी सरकार कार्रवाई करने जा रही है। मनराल को दरोगा भर्ती मामले में भी आरोपी बनाया गया है। इस मामले में उसकी संपत्तियों की जांच विजिलेंस भी करेगी। इससे पहले एसटीएफ ने मौरी सांकरी में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह का रिजॉर्ट ध्वस्त कर दिया है। पिछले दिनों सांकरी स्थित उसके चार रिजॉर्ट गिराए गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनराल एक स्टोन क्रशर चलाता है। एक एनजीओ भी संचालित करता है। उसकी 13 बसें हैं। इनमें से 10 स्कूल में और तीन बसें पहाड़ी रूट पर चलती हैं। पीरूमदारा में 15 एकड़ और 10 बीघा जमीन रामनगर में है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है।
सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई
पेपर लीक और दरोगा भर्ती घपले में 10 आरोपियों की संपत्तियों का आकलन अब सात साल पहले से किया जाएगा। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है। अभी तक इनके ऊपर 2021 में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप था। अब इनके खिलाफ 2015 में दरोगा भर्ती धांधली का मुकदमा भी विजिलेंस ने दर्ज कर लिया है। गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के अनुसार, इनकी संपत्तियों का आकलन अब 2015 से किया जाएगा। जिन आरोपियों पर कार्रवाई होनी है, उनमें मुख्य रूप से हाकम सिंह, चंदन मनराल, केंद्रपाल, सादिक मूसा और राजेश कुमार चौहान शामिल हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications