Uttarkashi Tunnel update: हैदराबाद से सिल्क्यारा पहुंची प्लाज्मा कटर मशीन, फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
Uttarkashi Tunnel Update: उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को निकलाने का काम जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में कई चुनौतियां सामने आ रही हैं। मौसम के चलते भी इसमें काफी दिक्कतें आ रही हैं। अब खबर है कि हैदराबाद से प्लाजमा कटर मशीन सिल्क्यारा टनल पर पहुंची है और अब अंदर फंसे ऑगर को काटने का काम शुरू हो चुका है।
कटिंग पूरी होने के बाद मैन्युअल खुदाई की तैयारी की जाएगी, जिसके बाद पारंपरिक तौर तरीकों से ही रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जाएगा। बताते चलें कि इससे पहले दो दिनों से कटिंग का काम लटका हुआ था।

सीएम धामी ने क्या कहा?
इस संबंध में सीएम धामी ने भी कहा कि हैदराबाद से लाई गई इस मशीन ने सुबह से ही काम करना शुरू कर दिया है। तेजी से कटाई का काम चल रहा है और 14 मीटर और काटना बाकी है। बरमा मशीन को काटकर बाहर लाना है। ऐसा लगता है ये काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। कुछ ही घंटों में और उसके बाद मैनुअल ड्रिलिंग शुरू हो जाएगी।
मौसम बन सकता है बड़ी चुनौती
बताते चलें कि उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन में अब बड़ी चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के भी आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में सिलक्यारा टनल में चल रहे राहत कार्यों पर भी इसका असर पड़ेगाय़












Click it and Unblock the Notifications