उत्तरकाशी सुरंग में 6-8 मीटर ड्रिलिंग ही थी बाकी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बंद करना पड़ा था काम, अब क्या होगा आगे?
Uttarkashi Silkayara Tunnel Rescue operation Update: उत्तराखंड के उत्तर काशी में 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद फंसे हुए 41 मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 12वां दिन है। उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन अब अपने आखिरी चरण में है। अब सिर्फ 6 से 8 मीटर का दायरा ड्रिलिंग के लिए बाकी है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी मशीन खराब हो गई थी।
सिलक्यारा सुरंग में राहत बचाव कार्य के दौरान आज सुबह ऑगर मशीन खराब हो गई थी। जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल दिल्ली से 7 एक्सपर्ट हेलिकॉप्टर से उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। ऑगर मशीन को ठीक करने के लिए हेलिकॉप्टर से एक और मशीन भी लाई गई है। हालांकि अब मनीश ठीक कर ली गई है।

वहीं वेल्डिंग एक्सपर्ट को दिल्ली से सिल्कयारा सुरंग स्थल पर बुलाया गया है। फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।
घटना स्थल पर पहुंचे दिल्ली के वेल्डिंग एक्सपर्ट वेल्डर राधे रमन दुबे ने कहा, "हम यहां सुरंग के अंदर एमएस पाइप को वेल्ड करने के लिए आए हैं। इसके लिए पांच वेल्डर यहां आए हैं... हम वेल्डिंग मशीनों की मदद से यह काम करेंगे।"
उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रूहेला ने लेटेस्ट अपडेट में कहा है कि, "हमने अधिकांश दूरी तय कर ली है और थोड़ा काम बाकी है। हमारी टीमें लगातार उन तकनीकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रही हैं जिनका हम सामना कर रहे हैं। हम विशेषज्ञों और कुशल व्यक्तियों से सलाह ले रहे हैं, जिनमें से कुछ हैं मौके पर भी बुलाया गया है। रेस्क्यू कब खत्म होगा यह कहना संभव नहीं है लेकिन काम लगातार जारी है और इसकी निगरानी राज्य और केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। हमें भारत सरकार से हर संभव मदद मिल रही है।"
उत्तराखंड सीएमओ ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद उत्तरकाशी में मौजूद हैं और पूरी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे भी सिल्कयारा सुरंग स्थल पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications