'4-5 मीटर ही जाना बाकी है, अगले 3 घंटा...', उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूर शाम तक निकल सकते हैं बाहर
Uttarkashi tunnel rescue Update News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान का आज 17वां दिन है। आज शाम तक टनल में फंसे 41 मजदूर बाहर आ सकते हैं। ये ऑपरेशन कब खत्म होगा, इस सवाल के जवाब में माइक्रो टनल एक्सपर्ट क्रिस कूपर ने कहा कि, 'अगले तीन घंटों में मजदूरों के बाहर आने की पूरी संभावना है। हमें हम शाम 5 तक गुड न्यूज मिल सकती है। अब 2-3 मीटर ही बचे हैं।'
वहीं दूसरी ओर बचाव अभियान पर अतिरिक्त सचिव तकनीकी, सड़क और परिवहन महमूद अहमद ने कहा, "...55.3 मीटर की ड्रिलिंग हो गई है...लगभग 4-5 मीटर और बचा है...शाम तक हमें कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।'' कुल मिलाकर देखा जाए, तो टनल में मजदूरों तक पहुंचने में सिर्फ 4 से 5 मीटर बाकी है।

12 नवंबर को सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था, जिसके बाद 41 मजदूर अंदर फंस गए हैं। इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने कहा, ''हम पहले भी सकारात्मक रहे हैं और मैं आज भी सकारात्मक हूं। आज पहला दिन है, जब मैंने कहा है कि, 'मुझे अच्छा लग रहा है, मैंने पहले कभी नहीं कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है...।' पहाड़ की चोटी पर ड्रिलिंग बिल्कुल सही हो रही है। सुरंग में, यह बहुत अच्छी तरह से हो रही है।" . तो, मुझे अच्छा लग रहा है...पहाड़ों ने हमें एक बात बताई है कि उनके साथ हमें विनम्र रहना।"
VIDEO | Uttarkashi tunnel rescue UPDATE: "In another three hours," says Chris Cooper, micro tunneling expert, in response to a query on when will the operation get over. pic.twitter.com/yizJjhhoGh
— Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2023
बचाव अभियान के बारे में अपडेट देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक दिन वहां के बारे में जानकारी लेते हैं...अभी 53 मीटर पाइप जा चुका है, अभी 2 और पाइप लगाने की आवश्यकता पड़ेगी...।''
CMO ने भी जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है।












Click it and Unblock the Notifications