Uttarakhand Tunnel Accident: जानिए कौन हैं IAS अफसर मंगेश घिल्डियाल, जिन पर पीएम मोदी ने फिर जताया विश्वास
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की जिदंगी बचाने को हर तरह के प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल को उत्तरकाशी घटनास्थल पर भेजा गया। मंगेश घिल्डियाल मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। जो कि पीएम मोदी के सबसे विश्वस्त अधिकारियों में से एक हैं। रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी रहते हुए केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।

जोशीमठ आपदा के दौरान भी मंगेश घिल्डियाल पर विश्वास जताया गया था। अब टनल हादसे का रेस्क्यू अभियान में गति लाने और इस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मंगेश घिल्डियाल के कंधों पर डाली गई है। शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों संग पहुंचे मंगेश घिल्डियाल ने चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों और कई अधिकारियों के साथ मिलकर 6 विकल्प तैयार किए।
प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के अंर्तगत उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा के पास टनल बनाई जा रही है। जो कि उत्तराखंड की अब तक का सबसे बड़ी साढ़े चार किमी टनल प्रस्तावित है। 4 किमी काम पूरा होने के बाद अब फरवरी तक इस टनल का काम पूरा होना था, लेकिन उससे पहले दिवाली पर 12 नवंबर को सुबह टनल के अंदर भूस्खलन हो गया। जिसमें 41 मजदूर फंस गए। जिसके बाद देहरादून से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। देश की कई अहम संस्थाएं यहां डेरा डाली हुई है। हर प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच
उत्तराखंड के आईएएस अफसर और रुद्रप्रयाग, टिहरी के जिलाधिकारी रहे मंगेश घिल्डियाल को 12 सितंबर 2020 में चार साल के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर जिम्मेदारी मिली है। 2012 बैच के आईएएस अफसर घिल्डियाल उत्तराखंड के युवा, लोकप्रिय नौकरशाहों में से हैं। मंगेश घिल्डियाल ने 2011 बैच के दौरान देश में चौथी रैंक हासिल की थी।
घिल्डियाल का जन्म पौड़ी जिले के डांडयू गांव में हुआ। टिहरी के जिलाधिकारी के तौर पर कोरोनाकाल में प्रभावी भूमिका के लिए वह काफी चर्चित रहे हैं। आईएएस अफसर मंगेश घिल्डियाल हमेशा अपने काम करने के तरीकों से चर्चा में रहे। मंगेश घिल्डियाल रुद्रप्रयाग में डीएम रहने के दौरान भेष बदलकर इलाके में निरीक्षण पर निकलते थे। इस वजह से भी काफी चर्चे में रहे।












Click it and Unblock the Notifications