Uttarkashi tunnel accident 48 घंटों से टनल में अटकी 40 सांसे, अब 900 मिमी पाइप से बाहर निकालने की तैयारी
Uttarkashi tunnel accident उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में पिछले 48 घंटों से 40 मजदूर भूस्खलन में फंसे हैं। जैसे-जैसे समय बित रहा है। अंदर फंसे मजदूरों की सांसे थमी हुई हैं। हालांकि रेस्क्यू टीम का दावा है कि अंदर पर्याप्त भोजन और ऑक्सीजन है। लेकिन जिस तरह से टनल में कई बार रेस्क्यू आपरेशन के समय बार बार मलबा आने से दिक्कत हो रही है। उससे देखते हुए अब नई प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है।

उत्तराखंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टनल में रेस्क्यू कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। 900 मिमी व्यास के पाइप व ऑगर ड्रिलिंग मशीन साइट पर पहुंच गई है। ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार कर ड्रिलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर चारधाम परियोजना के तहत निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में पिछले 48 घंटे से अधिक समय से 40 मजदूरों की सांसे अटकी हुई हैं। घटना के बाद से आज तीसरे दिन भी रेस्क्यू का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। हालांकि आज प्लानिंग में बदलाव किया गया है।
देहरादून से ऑगर ड्रिलिंग मशीन रात में ही घटनास्थल पर पहुंचाई गई है। इसके अलावा हरिद्वार बहादराबाद से 900 एमएम के पाइप भी पहुंच गए हैं। सुरंग के भूधंसाव से अवरुद्ध हिस्से में 900 एमएम व्यास के एमएस पाइप ऑगर ड्रिलिंग मशीन से डाले जाएंगे। ये पाइप करीब 40 मीटर हिस्से में डाले जाने हैं। भूस्खलन के दायरे के अनुसार इनकी लंबाई भी बढ़ सकती है। जिससे इन पाइपों के जरिये फंसे मजदूरों को निकालने के लिए क्षैतिज ड्रिलिंग की सहायता ली जाएगी।
रेस्क्यू के लिए आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीमें हैं। लेकिन सुरंग के अंदर मुख्य खोज बचाव का कार्य इंजीनियरों की टीम और दूसरे मजदूर ही कर रहे हैं। इन मजदूरों ने ही अंदर फंसे मजदूरों से पाइप के जरिये ही बातचीत की है। अंदर खाना, दवाई और अन्य जरुरी चीजें पूछी गई है।
लेकिन अब अंदर पर्याप्त मात्रा में जरुरत के सामान पहुंचाने की बात की जा रही है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है। अब जल्दी से जल्दी मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। मलबा हटाने का कार्य श्रमिक ही कर रहे हैं। टनल में फंसे मजदूरों तक मंगलवार को पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications