Uttarkashi Silkyara Tunnel Video: टनल के अंदर 17 दिन कैसे रहे 41 श्रमिक, वीडियो बनाकर बताया अंदर का हाल
17 दिन तक उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे रहे 41 श्रमिक किस हाल में अंदर रहे, इसको लेकर सबके सामने कई सवाल हैं। बाहर आने के बाद भी 17 दिनों तक सुरंग के अंदर रहे श्रमिक शायद ही कभी इन दिनों को भूल पाएंगे। अब सभी श्रमिक स्वस्थ होकर अपने अपने घरों को रवाना हो गए हैं। जिसके बाद वे अपने इन 17 दिनों तक नई जिदंगी के लिए लड़े जंग की कहानी सुना रहे हैं।

इस बीच किसी श्रमिक ने सुरंग के अंदर का वीडियो बनाकर अपना रुटीन और कैसे अंदर का माहौल था, ये बताने की कोशिश की है। इस वीडियो के अनुसार सुरंग के अंदर सभी मजदूर एक जगह रहकर दिन और रात काटते थे। शौच और नित्यक्रम के लिए इन लोगों ने एक जगह सुनिश्चित की थी। जिससे टनल में गंदगी न हो। जिस जगह सभी फंसे थे, वो करीब ढ़ाई किमी का दायरा था।
जहां तक बाहर से खाना और जरुरी चीजें पहुंचाई जा रही थी, वही पर श्रमिक रहकर बाहर से संदेश और निर्देशों का पालन करते थे। यहीं पास में बाहर से आने वाली बोतलें इकट्ठे की हुई थी। जिनमें खिचड़ी या अन्य सामान भेजा जाता रहा। इसके अलावा वीडियो में साफ दिख रहा है कि फल रखे हुए हैं। जिनमें सेब और संतरे नजर आ रहे हैं। साथ ही एक श्रमिक बता भी रहा है कि वे किस हालात में अंदर है।
खाने के लिए ड्राई फ्रूट्स काजू किसमिस,फल में सेब, संतरे रखे हुए हैं। लाइट व पानी सब चालू है। किसी को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। इस वीडियो में कई मजदूर नजर भी आ रहे हैं। अंदर फंसे रहे श्रमिक ने परिजन को बताया कि वे खाने पीने के अलावा मनोरंजन करके अपना समय काटते थे।
साथ ही सुबह उठकर योगा और वॉक भी करते थे। अंदर काफी अनुशासन के साथ सभी श्रमिक रहते थे। इसके लिए टाइम भी फिक्स किया गया था। जिस एरिया में वे फंसे थे, वहां एक गाड़ी और एक मशीन भी फंसी थी। शुरूआती कुछ घंटों तक श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और ये भी डर सता रहा था कि कभी बाहर आ पाएंगे। लेकिन जब बाहर से संदेश मिलना शुरू हुआ तो फिर जिदंगी की आस बढ़ गई। 17 दिन बाद आखिकार खुली हवा में सांस लेने के लिए बाहर आ गए।
उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल के अंदर का वीडियो pic.twitter.com/NxKjSg614R
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) December 1, 2023












Click it and Unblock the Notifications