Uttarkashi महापंचायत: दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, 15 जून के आयोजन पर रोक की अपील
उत्तराखंड में हिंदू संगठनों ने महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया है। प्रस्तावित आयोजन के संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर अपूर्वानंद झा और अशोक वाजपेयी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
प्रोफेसरों ने देश की सबसे बड़ी अदालत से महापंचायत पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि उत्तरकाशी में 15 जून को महापंचायत का आयोजन होना है।

बता दें कि उत्तराखंड में किसी धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद नई बात नहीं। इससे पहले हरिद्वार की धर्म संसद में भड़काऊ भाषणों को लेकर सुप्रीम कोर्ट तीखी टिप्पणी कर चुकी है।
Uttarakhand | A petition has been filed in the Supreme Court by DU professors Apoorvanand Jha and Ashok Vajpeyi in connection with the proposed Mahapanchyat by Hindu organisations on June 15 in Uttarkashi. Professors have urged the SC to put an immediate ban on the Mahapanchyat. pic.twitter.com/kFSYJIC6wt
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications