सिलक्यारा अपडेट: एक्सक्लूसिव प्लान B पर काम जारी, बाहर आते ही मजदूरों के लिए ये है तैयारी
सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अभियान के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि ऑगर मशीन से लगभग 44-45 मीटर ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। अब केवल करीब 20 मीटर की ही ड्रिलिंग शेष बची है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद है कि पाइप सुरंग से अगले दो घंटे में आर पार हो जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन अब प्लान B पर काम कर रहा है सभी मजदूरों को बाहर निकालकर सीधे चिन्यालीसौड़ ले जाने की तैयारी है। इसके साथ ही उत्तरकाशी जिला अस्पताल मैं भी 45 बेड रिजर्व किए गए हैं एनडीआरएफ ने भी बचाव की ब्रीफिंग शुरू की कर दी है।

टनल से जैसे-जैसे मजदूरों के बाहर आने की उम्मीद बढ़ रही है, वैसे ही उनके प्राथमिक उपचार की भी तैयारी तेज हो गई है। यहां अस्थायी अस्पताल बनाया गया है, जिसमें आठ बेड लगाए गए हैं। यहां से करीब चार किलोमीटर दूर हेलिपैड बना है, जहां से श्रमिकों को एयरलिफ्ट करके एम्स ले जाया जा सकता है। उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भी 45 बेड अलग से रिजर्व कर दिए गए हैं।
रेस्क्यू अभियान के लिए बनाई जारी एस्केप टनल श्रमिकों तक पहुंचने वाली है। श्रमिकों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाने के लिए 25 एंबुलेंस पहुंच चुकी है। 20 एम्बुलेंस देहरादून से उत्तरकाशी के लिए शाम करीब 4:00 बजे रवाना हुई, जो उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications