Uttarkashi:रिजॉर्ट में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जमकर बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच
उत्तरकाशी के संगमचट्टी इलाके में एक रिजॉर्ट में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में स्थानीय लोग गुस्से में है। साथ ही ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया। परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है। पुलिस ने रिजॉर्ट के दो युवकों को हिरासत में लेकर सीसीटीवी और डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है।

उत्तरकाशी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना मनेरी क्षेत्रांतर्गत संगमचट्टी से आगे कफनो गांव स्थित रिजॉर्ट मे एक युवती का पंखे से लटकर मृत अवस्था में होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया है। जिला अस्पताल में 03 डॉक्टर (01 महिला) के पैनल गठित कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटनास्थल पर विधायक गंगोत्री क्षेत्र सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसडीएम समेत प्रशासन और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पूछताछ के लिए रिजॉर्ट के 02 युवकों को बुलाया गया है। मौके से CCTV DVR कब्जे में ले लिए गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट या परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी। पुलिस ने अपील जारी कर कहा कि कृपया सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाकर मामले को अनावश्यक तूल न दें, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। भ्रामकता फैलाने वाले के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications