4 किमी पैदल चलकर अर्नोल्ड डिक्स ने किए 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बाबा बौखनाग मन्दिर के दर्शन, कही ये बड़ी बात

17 दिनों तक टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले टनल विशेषज्ञ मिस्टर अर्नोल्ड डिक्स ने ​पहाड़ी पर​ स्थित बाबा बौखनाग मन्दिर के दर्शन किए। अर्नोल्ड डिक्स ने एसडीआरएफ की टीम के साथ 4 किमी पैदल चलकर बाबा का आशीर्वाद लिया।

UTTARKASHI Arnold Dix walked 4 km and visited Baba Boukhnag temple at a height of 10 thousand feet

सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को विभिन्न बचाव एजेंसियों के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सकुशल रेस्क्यू किये जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय टनल विशेषज्ञ मिस्टर अर्नोल्ड डिक्स ने आज एसडीआरएफ टीम के साथ मन्दिर में दर्शन कर बाबा बौखनाग का आशीर्वाद लिया गया।

उन्होंने जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए भगवान को धन्यवाद किया। दर्शन के बाद मिस्टर अर्नोल्ड ने एसडीआरएफ की कार्यकुशलता, दक्षता व समर्पण की सराहना की गई। इस दौरान उन्होंने उन चुनौतीपूर्ण दिनों को स्मरण करते हुए बताया कि किस प्रकार सभी ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने हेतु कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया और एक दूसरे को मुश्किल वक़्त में सम्भाला।

उन्होंने अपने विभिन्न अनुभवों को साझा करते हुए एसडीआरएफ टीम का मनोबल बढ़ाया और भविष्य में भी इसी तत्परता से कार्य किये जाने के लिए प्रेरित किया गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के नौगांव में बाबा बौख नाग का प्राचीन मंदिर है। जो कि पहाड़ों के बीच बना हुआ है। मान्‍यता है कि इस मंदिर तक नंगे पैर आकर दर्शन करने से हर इच्छा पूरी होती है। प्राचीन मान्यता के अनुसार विशेष तौर पर नवविवाहित जोड़ा और निसंतान कपल सच्चे मन से यहां पर आता है तो उनकी मनोकामना पूरी होती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पर बाबा बौखनाग की उत्पत्ति नाग के रूप में हुई थी। यह नागराज मंदिर है। इनकी पूजा-अर्चना करके इलाके की रक्षक की कामना की जाती है। ये भी कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण टिहरी जिले में सेम-मुखेम से पहले यहां आए थे इसलिए हर साल सेम मुखेम और दूसरे साल बौख नाग में भव्य मेला आयोजन होता है। बौखनाग की उत्पत्ति वासुकी नाग के रूप में हुई।

ये भी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण टिहरी जनपद के सेम-मुखेम से पहले यहां पहुंचे थे, इसलिए एक वर्ष सेम मुखेम और दूसरे वर्ष बौखनाग में भव्य मेला आयोजित होता है।

राडी कफनौल मोटर मार्ग के निकट 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बौखनाग जाने के लिए चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+