Uttarakhand Vatsalya scheme 5 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को 3 करोड़ 9 लाख खातों में ट्रांसफर,जानिए कब और क्यों
Uttarakhand Vatsalya scheme उत्तराखंड में वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 9 लाख खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने 2 महीने का पैसा डीबीटी किया। 5177 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपए मंगलवार को जारी किए गए हैं।
नवंबर महीने के लिए कुल 5147 लाभार्थियों के 1 करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है। मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 3 करोड़ 9 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी की।

धनराशि लाभार्थियों की खातों में डीबीटी करने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस योजना में प्रदेश सरकार 2020 से ही कोरोना महामारी के समय अभिभावकों को खो देने वाले बेसहारा बच्चों को प्रति माह 3 हजार की सहायता राशि देती है। इस योजना के तहत सितंबर 25 तक का धन पहले ही जारी कर दिया गया था।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अक्टूबर में 5177 लाभार्थियों को कुल 1 करोड़ 55 लाख 31 हजार रुपए मंगलवार को जारी किए गए हैं। जबकि नवंबर महीने के लिए कुल 5147 लाभार्थियों के 1 करोड़ 54 लाख 41 हजार रुपए की धनराशि जारी की गई है। इस योजना के तहत लाभार्थी के 21 वर्ष के हो जाने या बालिका लाभार्थियों के विवाह या लाभार्थी के सेवायोजित हो जाने के बाद वह योजना से बाहर हो जाते हैं।
उत्तराखंड की मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों (जिनके माता-पिता दोनों या एक का निधन हो गया) को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिसमें उन्हें 18 साल की उम्र तक हर महीने 3,000 रुपये की मदद सीधे उनके बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से मिलती है, जिससे बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण सुनिश्चित हो सके।












Click it and Unblock the Notifications