VIDEO: पूर्व सीएम के काफिला के आगे आ गया गजराज, पहाड़ी पर चढ़कर बचाई त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जान

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के काफिले के बीच अचानक आया हाथी

देहरादून, 15 सितंबर। उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के काफिले के बीच अचानक हाथी आने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूर्व सीएम समेत सभी लोगों ने गाड़ियां छोड़कर पहाड़ी की ओर चढ़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद हाथी के जंगल की ओर जाने के बाद सभी गाड़ियोें की ओर लौटे। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Recommended Video

    VIDEO: पूर्व सीएम के काफिला के आगे आ गया गजराज, पहाड़ी पर चढ़कर बचाई त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जान
    uttarakhand trivendra singh rawat elephant came front saved his life by climbing hill viral video

    हाथी के आने से सभी गाड़ियां छोड़कर पहाड़ी की तरफ दौैड़े

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पूर्व सीएम पौड़ी से कोटद्वार की ओर आ रहे थे, इस बीच रास्ते में हाथी आने से काफिला रूक गया। कोटद्वार दुगड्डा के बीच अचानक सड़क पर हाथी के आने से सभी गाड़ियां छोड़कर पहाड़ी की तरफ दौैड़े। इसके बाद एक टिले पर सभी चढ़ गए। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद हाथी जंगल की तरफ चले गया। बाद में सभी सड़क पर खड़ी गाड़ियों की तरफ आकर आगे निकल गए।

    पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत चमोली, पौडी और कोटद्वार क्षेत्र मे भ्रमण पर निकले

    दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार चमोली, पौडी और कोटद्वार क्षेत्र मे भ्रमण पर निकले हुए हैं। इसे पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव को लेकर जोड़ा जा रहा है। सबसे पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र अपने स्टाफ के साथ बदरीनाथ से आगे पवित्र देवताल स्नान दर्शन के बाद भारत चीन सीमा पर भारत की अंतिम सीमा चौकी माणा पास ,नीति पास, ,टिम्मरसैंण महादेव , समेत कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचे थे। इस दौरान वे पैदल ट्रैक भी कर चुके हैं। जिसमें बीच में लोगोें से मिलकर बातचीत और हालचाल जाना। जिसको त्रिवेंद्र सिंह रावत की नई राजनीतिक पारी से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए पौड़ी गढ़वाल सीट सबसे सुरक्षित सीट मानी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+