'मुझसे 1.5 लाख की घूस मांगी', CM धामी के सामने छात्रा ने खोली पोल, कांग्रेस बोली- BJP सरकार भष्ट्राचारी

Uttarakhand CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने एक 12वीं की छात्रा ने घूसखोरी की पोल खोली। छात्रा ने बताया कि ताइक्वांडो इंटरनेशनल लेवल पर हिस्सा नहीं ले सकी, क्योंकि उससे करीब 1.50 लाख रुपये की मांग की गई थी। छात्रा का दर्द सुनने के बाद, सीएम धामी ने उसे बैठा दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विपक्षी कांग्रेस ने भी वीडियो साझा करते हुए राज्य की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। दरअसल, देहरादून में 10 अगस्त को सीएम धामी का आयोजित छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम चल रहा था। तभी छात्रा ने अपनी बात साझा की थी। आइए जानते हैं कि आखिर धामी ने क्या कहा कि विपक्ष ने निशाने पर लिया?

uttarakhand

CM धामी के सामने छात्रा ने क्या कहा?

कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया था और गोल्ड मेडल भी हासिल किया। इसके बाद उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। छात्रा के मुताबिक, उसे इस प्रतियोगिता में जाने के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने दावा किया कि उससे करीब 1.50 लाख रुपये की मांग की गई। भावुक होते हुए उसने कहा कि इस मांग के कारण वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकी। छात्रा की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने उसे शांत होने और बैठने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने छात्रा से उसके स्कूल के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारी को मामले की जांच शुरू करने के निर्देश भी दिए।

रोमानिया जाने का था मौका?

छात्रा से जुड़े एक अन्य वीडियो में वह कथित तौर पर बताती नजर आती है कि उसे रोमानिया में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। उसके मुताबिक, संबंधित फेडरेशन की ओर से करीब 1.70 लाख रुपये देने की बात थी, लेकिन कुछ अतिरिक्त खर्च का इंतजाम उसे खुद करना था।

छात्रा का दावा है कि उस समय उसने इस मामले की शिकायत किसी से नहीं की। पैसों का इंतजाम नहीं हो पाने के कारण वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकी। हालांकि, इस दावे से जुड़े दस्तावेज, प्रतियोगिता का आधिकारिक नाम, चयन प्रक्रिया और फेडरेशन की ओर से मिलने वाली राशि की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है।

कांग्रेस ने BJP सरकार पर क्यों साधा निशाना?

छात्रा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे उत्तराखंड की बीजेपी सरकार के खिलाफ मुद्दा बना दिया। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया गया कि राज्य में भ्रष्टाचार युवाओं के सपनों को प्रभावित कर रहा है।

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद इस घटना का लाइव प्रसारण सरकारी प्लेटफॉर्म और बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटा दिया गया। विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि शिकायत सामने आने के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई। हालांकि, लाइव प्रसारण हटाए जाने के कांग्रेस के दावे की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+