उत्तराखंड में गुलदार की दहशत, 5 साल के मासूम को बनाया निवाला, रात में सोने जा रही बुज़ुर्ग महिला को मार डाला

उत्तराखंड: गुलदार का दहशत, पहाड़ से लेकर मैदान लोग परेशान

देहरादून 29 जुलाई। उत्तराखंड में गुलदार के दहशत से पहाड़ से लेकर मैदान में लोग परेशान हैं। आए दिन पहाड़ों में गुलदार के आतंक की खबरें सामने आ रही है। वन विभाग की टीम पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।पौड़ी और बागेश्वर से भी दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के आंगन में खेल रहे एक 5 साल के मासूम को गुलदार ने मार डाला। पौड़ी में घर के आंगन में खेल रहे एक 5 साल के मासूम को गुलदार ने मार डाला। बागेश्वर में गुलदार रात के अंधेरे में एक बुज़ुर्ग महिला को घर से घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया। सुबह गांव के खेतों में वृद्धा का छिन्न भिन्न शव मिला।

uttarakhand Panic of Guldar 5-year-old innocent was eaten killed an elderly woman

घर के आंगन में खेल रहे 5 साल के मासूम को गुलदार ने मार डाला

पौड़ी जिले के बडेथ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर के आंगन में खेल रहे एक 5 साल के मासूम को गुलदार ने मार डाला। मासूम का शव अगले दिन घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुआ। जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही गुस्सा भी है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर यहां पिंजरा लगाने की मांग की है। मासूम की पहचान पांच वर्षीय आर्यन रावत पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई है। वन विभाग ने अब क्षेत्र में पिंजरा लगाते हुए टीम तैनात की है। गुलदार पर नजर रखने के लिए ट्रैपिंग कैमरे भी लगाएं गए हैं।

गांव के खेतों में 70 वर्षीय वृद्धा का छिन्न भिन्न शव मिला

उत्तराखंड में लगातार गुलदारों का आतंक बना हुआ है। पौड़ी ज़िले में हाल ही में दो तीन दिन पहले एक गुलदार को घर में घुसते हुए देखा गया था। इस गुलदार ने घर में घुसकर दो महिलाओं पर हमला किया था और उसके बाद भागने के दौर एक तार में अटकने से गुलदार की संदिग्ध मौत भी हो गई थी। बागेश्वर से भी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, एक गुलदार रात के अंधेरे में एक घर में घुस गया और एक बुज़ुर्ग महिला को घर से घसीटते हुए अपने जबड़ों में दबाकर जंगल की तरफ ले गया। सुबह गांव के खेतों में वृद्धा का छिन्न भिन्न शव मिला। जिससे लोगों में दहशत है। बागेश्वर की घटना अशू बोहाला गांव की है। 70 वर्षीय वृद्धा गांगुली देवी घर में अकेले रहती थी। जब वह अपने घर में सोने की तैयारी कर रही थी, तभी एक गुलदार घर के भीतर आकर गांगुली देवी पर झपटा और उसे घर के अंदर से घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया। सुबह ग्रामीणों को खेतों की तरफ जाने पर उन्हें शव दिखाई दिया।

रिहायशी इलाकों में भी गुलदार के आतंक से खौफ

उत्तराखंड में लगातार जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है। रिहायशी इलाकों में भी गुलदार के आतंक से खौफ बढ़ गया है।प्रदेश के कई इलाकों से जंगली जानवरों की कस्बों में आने या फिर हमला करने की घटना से वन विभाग की नींद भी उड़ी हुई है। बीते दिनों श्रीनगर में श्रीकोट स्थित बहुउद्देश्यीय पार्क के बाथरूम में गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया जबकि कोटद्वार में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+