Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025: पति-पत्नी और देवरानी-जेठानी मिलकर चलाएंगे गांव की सरकार, जानिए कहां
Uttarakhand Panchayat Chunav Result 2025: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच कई इलाकों से दिलचस्प मुकाबले और खबरें भी सामने आ रही है। इस बार प्रधान और क्षेत्र पंचायत चुनावों में युवाओं का काफी योगदान नजर आया। इसके साथ ही कई जगह परिणाम चौंकाने वाले भी आए हैं।
कई जगह गांव की सरकार एक ही परिवार के लिए मिलकर चलाएंगे। अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत को पति पत्नी तो दूसरी तरफ देहरादून के धनौला सहस्त्रधारा ग्राम पंचायत में देवरानी जेठानी चुनकर आई हैं। जो कि प्रधान और बीडीसी चुने गए हैं।

अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक की काफली ग्राम पंचायत ने विकास की एक ही परिवार को जिम्मेदारी सौंपी है। काफली ग्राम पंचायत में पति प्रधान तो पत्नी बीडीसी चुनी गईं हैं। काफली ग्राम पंचायत में सुमित लाल साह निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए जबकि उनकी पत्नी कविता साह ने बीडीसी पद पर जीत दर्ज की है।
कविता साह ने 292 मत प्राप्त कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सरस्वती देवी को 72 मतों से हराया। काफली पंचायत में यह पहला मौका है कि जब पति-पत्नी दोनों ही पंचायत मिलकर चलाएंगे। ऐसे में साह दंपत्ति से गांव वालों को उम्मीद दोगुनी है कि दोनों मिलकर गांव का विकास करेंगे।
ऐसा ही एक दिलचस्प मुकाबला देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र से सामने आया। जिसमें देवरानी जेठानी की जोड़ी ने कमाल कर दिया। जेठानी सोनिया थापा ने धनौला सहस्त्रधारा ग्राम पंचायत के चुनाव में प्रधान पद का चुनाव जीता है तो वहीं दूसरी तरफ देवरानी साक्षी ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीता है।
परिवार के लोग देवरानी जेठानी की जीत के बाद उत्साहित हैं। दोनों ने मीडिया में बातचीत के दौरान बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों एक दूसरे के चुनावी प्रचार को मदद करती थी, जिससे किसी तरह की कोई परेशानी न हो। अब मिलकर दोनों गांव के विकास के लिए काम करेंगी।
इन परिणामों ने भी जीता दिल
- पौड़ी जिले के पाबौ//कुई गांव की 22 वर्षीय साक्षी प्रधान चुनी गई। साक्षी देहरादून से बीटेक करने के बाद अपने गांव लौटी। गांव के विकास की इच्छा जताई और ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा। साक्षी कुई गांव की प्रधान का चुनाव जीत गई।
- चकराता के पेनुवा पंचायत से प्रधान पद पर अंकिता एक वोट से जीतीं। दिलचस्प मुकाबले में अंकिता को 134 व राधा देवी को 133 वोट मिले और पांच वोट रद्द हुए।












Click it and Unblock the Notifications