Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025: जानिए किस सीट पर कौन जीता, 11 नगर निगमों में मेयर की सूची, पूरा परिणाम

Uttarakhand nikay chunav 2025: प्रदेश में 100 नगर निकायों में हुए चुनाव के बाद मतगणना सम्पन्न हो हो गए हैं। 23 जनवरी को निकायों में बैलेट से चुनाव कराए गए। जिसके बाद शनिवार 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू हुई ​जो आज दोपहर तक पूरी हुई।

इस दौरान हरिद्वार,ऋषिकेश समेत कई जगहों पर छुटपुट घटनाएं भी हुई। प्रदेश में 11 नगर निगमों में से 10 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया जबकि श्रीनगर सीट पर निर्दलीय ने चुनाव जीता है। उत्तराखंड में मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम रहे। पूरे प्रदेश में काउंटिंग के लिए 54 केंद्र बनाए गए।

Uttarakhand nikay chunav 2025 Know who won which seat list of mayors in 11 seat complete results

देहरादून में भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 1,05,095 वोटों से जीते।सौरभ थपलियाल को 241778 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे वीरेंद्र सिंह पोखरियाल को 136483 वोट मिले। खास बात यह है कि इसके अलावा चुनाव लड़ने वाले बाकी सभी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

हल्द्वानी कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम सीट मेयर पद पर भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ललित जोशी को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज की है। गजराज ने 3894 वोट से जीत दर्ज की। गजराज सिंह बिष्ट को 71962 वोट और ललित जोशी को 68068 वोट मिले।

रुद्रपुर मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी विकास शर्मा ने जीत दर्ज की। बीजेपी मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने करीब 12 हजार वोट से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाला खेड़ा को पराजित किया।
रुड़की नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अनीता अग्रवाल की 2851 वोट से हुई प्रचंड जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रही निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा रही। कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी के शंभू पासवान ने 3100 मतों से जीत हासिल की। ऋषिकेश नगर निकाय चुनाव को लेकर आईडीपीएल में चल रही मतगणना के दौरान देर रात तक जमकर बवाल भी हुआ। मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए लाठियां भांजी। घटना के बाद पुलिस कप्तान और डीएम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।

श्रीनगर के मेयर पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने 1,639 से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। आरती भंडारी को कुल 7,959 वोट मिले। जबकि भाजपा की आशा उपाध्याय को 6,320 मत प्राप्त हुए।

कोटद्वार में भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह रावत ने 14231 मतों से जीत दर्ज की है।

हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल मेयर चुनी गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान को 23 हजार से ज्यादा मतों से हराया।

काशीपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दीपक वाली ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संदीप सहगल को 4947 मतों से शिकस्त दी।

पिथौरागढ़ नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा की कल्पना देवलाल 17 मतों से चुनाव जीती। निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका मेहर को कल्पना ने 17 वोटों से हराया। कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही।

अल्मोड़ा नगर निगम के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा 2479 वोटों से चुनाव जीते। उन्हें 8788 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को 6309 मत मिले।

निकाय चुनाव की खास खबरें

  • बड़कोट नगरपालिका में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी विनोद डोभाल ने जीत दर्ज की। उनकी बहिन नीलम डोभाल बिजल्वाण ने नगरपालिका मुनी की रेती में अध्यक्ष पद जीत हासिल की है। ऐसे में दोनों भाई बहनों ने जीत दर्ज कर एक नया इतिहास बनाया है। उनके बड़े भाई संजय डोभाल वर्तमान में यमुनोत्री विधानसभा से विधायक हैं।
  • उधम सिंह नगर के नगर पालिका नगला में वार्ड मेंबर पद पर चुनाव लड़े वरूण कुमार को सिर्फ अपने वोट से संतोष करना पड़ा। उन्हें सिर्फ एक मत पड़ा।
  • ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में इतिहास बना। वार्ड नंबर 31 से 22 वर्षीय मुस्कान ने जीत हसिल की है। मुस्कान उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की निर्दलीय महिला पार्षद बनी हैं। वह ऋषिकेश श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रहीं हैं।
  • अल्मोड़ा नगर निगम के खगमराकोट वार्ड संख्या 40 का चुनाव रद्द हो गया है। मतदान की गोपनीयता भंग होने का आरोप लगाते हुए वार्ड से उठे प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराई। जिसका संज्ञान लेकर निर्वाचन आयोग ने खगमराकोट वार्ड का चुनाव रद्द कर दिया।

11 नगर निगमों में मेयर की सूची

  • अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
  • हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
  • पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
  • देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल
  • कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
  • रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
  • ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
  • काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
  • रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
  • हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
  • श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+