Uttarakhand Nikay Chunav 2025: 100 निकायों में मतगणना शुरू, जानिए कब तक आएंगे परिणाम,किन सीटों पर टिकी निगाहे
Uttarakhand nikay chunav: उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में मतगणना शुरू हो गई है। निकाय चुनाव के परिणाम दोपहर बाद आने शुरू हो जाएंगे। बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं तो रिजल्ट में समय लगना तय है। खासकर नगर निगमों के परिणाम देर शाम ही आने की उम्मीदें हैं।
प्रदेश में 11 नगर निगम सीट है। इनमें देहरादून, हल्द्वानी सबसे बड़े निगम हैं। इसके अलावा श्रीनगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में मेयर के लिए पहली बार चुनाव हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी निकाय सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है।

मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने 54 मतगणना केंद्र बनाए हैं। मतगणना के लिए राज्य में कुल 6366 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में कुल 30,29,028 मतदाता में से 19,81,200 मतदाताओं ने वोटिंग की है। उधमसिंह नगर में सबसे अधिक 71.70 फीसदी मतदान हुआ, निकाय चुनाव में सबसे कम मतदान राजधानी देहरादून में 58.56 फीसदी हुआ।
देहरादून नगर निगम में 100 वार्ड हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह करीब 12 से वार्डों के परिणाम आने लगेंगे, और गिनती के बाद चुनाव परिणाम का ये सिलसिला रात 10 से 11 बजे तक चलता रहेगा। देहरादून नगर निगम के 100 वार्डों के अलावा मेयर पद पर भी चुनाव परिणाम शनिवार यानि आज आने हैं।
देहरादून में मतगणना के लिए रेंजर्स ग्राउंड में व्यवस्था की गई। देहरादून में नगर निगम मेयर के लिए 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इसके अलावा प्रदेश की ऋषिकेश, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, श्रीनगर समेत कई सीटों पर निगाहें टिकी हुई हैं। प्रदेशभर में 5405 प्रत्याशियों का भाग्य 23 जनवरी को मतपेटियों में कैद हो जाएगा। 11 नगर निगमों में मेयर के लिए 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए 445 प्रत्याशी और सभी निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के पदों के लिए 4888 प्रत्याशी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications