Uttarakhand Nikay Chunav 2025: बंपर वोटिंग, अव्यवस्थाओं के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामे, अब परिणाम पर निगाहें
Uttarakhand Nikay Chunav 2025: उत्तराखंड की 100 निकायों में 65.03 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। जो कि 2018 से कम है, लेकिन बेहतर माना जा रहा है। अब 25 जनवरी शनिवार को मतगणना होगा। जिसके परिणाम दोपहर बाद से आने शुरू हो जाएंगे।
बैलेट पेपर से मतगणना होने की वजह से परिणाम देर आने की उम्मीद जताई जा रही है। ज्यादा वोटिंग को हर प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में बता रहे हैं। 11 नगर निगमों में मेयर के 72 प्रत्याशियों, 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 89 पदों के लिए 445 और सभी 100 निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के 1282 पदों के लिए 4888 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई।

100 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे में राज्य में 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक बढ़कर 25.70 प्रतिशत पर पहुंचा। दो बजे तक मतदान प्रतिशत 42.19 रिकॉर्ड हुआ।
शाम 4 बजे तक प्रदेश में 56.81 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ। देर रात तक 65.03 फीसदी मतदान (अनंतिम) रिकॉर्ड किया गया। 2018 के निकाय चुनाव में 69.79 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि अभी इस बार का मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
निकाय चुनाव में इस बार अव्यवस्थाओं को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। दिन भर लोगों के वोटिंग लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायतें सामने आई। कई गणमान्य लोग नाम न होने की शिकायत करते रहे। इसके अलावा कई बूथों पर हंगामें भी हुए। देहरादून के नेहरू कॉलोनी वार्ड में देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को कई बार स्थिति को संभालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
रायपुर विधायक उमेश शर्मा की मतदान केंद्र में काफी बहस और हंंगामा हुआ। मतदान केंद्र के बाहर फर्जी मतदान को लेकर काफी हंगामा हुआ। देर रात तक लोगों ने बसों को रोककर विरोध किया और सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। इस बीच पुलिस बल को बुलाया गया। देर रात किसी तरह निवार्चन ड्यूटी में लगी बसों को रवाना किया गया। इन घटनाओं के कई वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।
रुड़की के माहीग्रान स्थित मतदान केंद्र के गेट शाम पांच बजे बंद करने से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए लाठियां फटकारी, जिससे भगदड़ मच गई। मंगलौर में धीमी गति से मतदान होने और पुलिस द्वारा मतदाताओं की पर्ची चेक करने पर मंगलौर के कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने नाराजगी जताई, नोकझोंक भी हुई।
हरिद्वार के ज्वालापुर में शराब बांटने से रोकने पर कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस प्रत्याशी की पिटाई कर दी। कनखल में भी शराब पिलाने पर हंगामा हुआ। उत्तरकाशी के बड़कोट में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी के मतदान केंद्र में जाने और यमुनोत्री विधायक को केंद्र के अंदर जाने नहीं देने पर हंगामा हो गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। ऋषिकेश में भी मतपेटियों को लेकर देर रात हंगामे होते रहे। इसके अलावा प्रदेश भर से कई ऐसी शिकायतें सामने आई।
कब कितना मतदान
वर्ष मतदान
2008 60
2013 61
2018 69.79
2025 65.03 (अनंतिम)
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications