Uttarakhand nikay chunav 2024 को लेकर बड़ा अपडेट,राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दिया गया नया शपथपत्र, क्या
Uttarakhand nikay chunav 2024 उत्तराखंड में निकाय चुनाव कब होंगे, इसको लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि ये तय है कि अक्टूबर में अब चुनाव नहीं होंगे। निकाय चुनाव नवंबर माह में ही कराए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है।
राज्य सरकार की ओर से अब हाईकोर्ट में नया शपथपत्र दिया गया है। राज्य में नए राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर सेवानिवृत्त आईएएस सुशील कुमार की नियुक्ति हो चुकी है। जबकि 11 स्थानीय निकायों के परिसीमन की प्रक्रिया तीन सितंबर से शुरू हो चुकी है।

यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर 31 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी। त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए अब नई समय सारिणी जारी की गई है। जिसके अनुसार अब स्थानीय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होगी, जबकि निर्वाचन प्रक्रिया 25 दिसंबर को पूरी होगी।
निकायों में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अक्टूबर मध्य तक ओबीसी (अदर बैकवर्ड क्लास) आरक्षण और 11 निकायों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण से संबंधित कार्य संपन्न कराने की योजना है। इसके बाद नवंबर मध्य में राज्य के 105 में से 102 नगर निकायों में चुनाव कराने की तैयारी है। इसे लेकर कसरत चल रही है। तीन निकायों में चुनाव नहीं होते।
नगर निकायों का कार्यकाल बीते वर्ष दो दिसंबर को पूरा हो गया। इसके बाद इन्हें छह माह के लिए प्रशासकों के हवाले कर दिया गया था। इस अवधि में भी चुनाव न होने पर प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह बढ़ाया गया। बीती 30 अगस्त को शासन ने नए बोर्ड का गठन होने तक प्रशासकों का कार्यकाल विस्तारित कर दिया था।
निकाय चुनाव से संबंधित प्रकरण हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। पूर्व में शासन ने कोर्ट में कहा था कि 25 अक्टूबर तक चुनाव करा लिए जाएंगे, लेकिन फिलहाल ऐसा संभव नहीं लग रहा है। निकायों में ओबीसी आरक्षण निर्धारण से जुड़ा विषय विधानसभा की प्रवर समिति के हवाले है। समिति को 23 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट देनी है।












Click it and Unblock the Notifications