Uttarakhand news: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ से बोल्डर गिरने से गाड़ी आई चपेट में, 2 की मौत

Uttarakhand accident news: उत्तराखंड में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से बोलेरो गाड़ी चपेट में आ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में 11 लोग सवार थे, जो कि उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आए थे।

बोल्डर गिरने से बोलेरो वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की बताई जा रही है। रुद्रप्रयाग के सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग के बीच पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की चपेट में एक बोलेरो गाड़ी आ गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

Uttarakhand news Tragic accident Kedarnath Yatra route two died tragically boulder falling hill

घायलों को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि वाहन सवार उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे थे। सुबह बोलेरो वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था, लेकिन मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर बड़े-बड़े बोल्डर गिर गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि वाहन में 11 लोग सवार होने बताए जा रहे हैं, जिनमें दो की मौके पर ही मौत, दो गंभीर घायल व एक अन्य को हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों का विवरण-

  • नवीन सिंह रावत (उम्र 35 वर्ष) पुत्र जयेंद्र सिंह, निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी
  • ममता (उम्र 29 वर्ष) पत्नी चैन सिंह पवार, निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी
  • प्रतिभा (उम्र 25 वर्ष) पुत्री गिरवर सिंह, निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी

मृतकों का विवरण-

  • रीता (उम्र 30 वर्ष) पत्नी उदय सिंह, निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी
  • चंद्र सिंह (उम्र 50 वर्ष) पुत्र कलम सिंह, निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+