Uttarakhand news: पौड़ी जिले में एक के बाद एक तीन सड़क दुर्घटनाएं, दो बच्चों समेत पांच की मौत, 16 घायल

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में रविवार को एक के बाद एक तीन सड़क दुघर्टनाएं सामने आईं। पौड़ी जिले के खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई।

हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की हो गई। दूसरा हादसा पौड़ी- थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत दुधारखाल के पास हुआ। जिसमें 06 लोग सवार थे। जो बारात में सम्मिलित होने सतपुली की ओर जा रहे थे।

Uttarakhand news Three road accidents Pauri district five including two children killed 16 injured

हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई, ​जबकि पांच घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इससे पहले सुबह गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इसमें 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की माैत की हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम माैक पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति सुरक्षित है और दो घायलों को निकाला गया है।

दूसरा हादसा-पौड़ी- थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत दुधारखाल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कार आई10(UK15 9456) थी। जिसमें 06 लोग सवार थे जो लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। वाहन सवार सभी लोग स्थानीय निवासी थे जो बारात में सम्मिलित होने सतपुली की ओर जा रहे थे।

एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय लोगों द्वारा पांच घायलों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई जिसके शव को SDRF टीम द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

तीसरा हादसा-आज 16 जून को प्रातः 6:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक मैक्स वाहन (UK 15TA 0713) अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में कुल 09 लोग सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार पूजा में सम्मिलित होने जा रहे थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए घायलों तक पहुँच बनाई। SDRF रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सभी घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस के माध्यम से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+