Uttarakhand news: 100 साल पुरानी मासूम शाह मियां मजार पर चला बुलडोजर, जानिए क्यों की गई कार्रवाई

Uttarakhand news उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रशासन और एनएच (राष्ट्रीय राजमार्ग) प्राधिकरण ने इंदिरा चौक पर स्थित अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि मजार राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण परियोजना में बाधा बन रही थी। यह मजार मासूम शाह मियां की बताई जा रही है, जो लगभग 100 साल पुरानी थी।

प्रशासन ने तड़के सुबह 4 बजे कार्रवाई को अंजाम दिया और बाद में मलबा भी हटवाया। कार्रवाई के दौरान आज बाद तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन के अनुसार, मजार अवैध रूप से अतिक्रमण करके बनाई गई थी और इसे पहले ही हटाने के आदेश जारी किए जा चुके थे।

Uttarakhand news

राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रही रुद्रपुर इंदिरा चौक पर स्थित सय्यद मासूम शाह मिया की मज़ार प्रशासन ने रातोरात जमीज़दोज कर दी। राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मंगलवार सुबह तड़के लगभग 4 बजे से कार्रवाई को अंजाम दिया और 6 बजे तक कार्रवाई को खत्म किया। प्रशासन के अनुसार, मजार अवैध रूप से अतिक्रमण करके बनाई गई थी और इसे पहले ही हटाने के आदेश जारी किए जा चुके थे। कार्रवाई मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे के आसपास की गई।

Uttarakhand news

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी तरह की अशांति को रोका जा सके। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ,प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Masoom Shah Mian Mazar

जानकारी के मुताबिक, सैयद मासूम मियां की मजार करीब 100 साल पुरानी थी और यह वक्फ बोर्ड में भी रजिस्टर्ड थी। हालांकि, यह मजार राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बाधक बन रही थी, जिसके चलते प्रशासन ने इसे हटाने का फैसला लिया। कार्रवाई के दौरान हाइवे का रूट कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया था, ताकि यातायात प्रभावित न हो।

लगभग दो घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद सुबह 6 बजे हाइवे पर यातायात सामान्य हो गया। रुद्रपुर प्रशासन के अनुसार अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था, इसके बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की गई है एहतियात के तौर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+