Uttarakhand News यहां ग्राम पंचायत ने शराब पर लगाया प्रतिबंध, नहीं तो जुर्माना और समाज बहिष्कार, जानिए कहां
Uttarakhand News उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत क्यूड़ी दशज्यूला ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्यूड़ी दशज्यूला ग्राम पंचायत ने शराब सेवन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। साथ ही पंचायत ने निर्णय लिया है कि उल्लंघन करने पर 21 हजार का जुर्माना और समाज बहिष्कार भी किया जा सकता है।
ग्राम पंचायत के इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है। ग्राम पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी समारोह सार्वजनिक कार्यक्रम में इस तरह का आयोजन पूरी तरह से बैन रहेगा। नशे के खिलाफ उत्तराखंड के कई गांवों ने मोर्चा खोल दिया है।

खासकर मेंहदी और शादी समारोह में इस पर बैन लगाने के लिए कई क्षेत्र के लोग एकजुट हो रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत क्यूड़ी दशज्यूला ने एकजुट होकर गांव को पूरी तरह 'नशामुक्त' बनाने का संकल्प लिया है। हाल ही में आयोजित ग्राम पंचायत की एक सार्वजनिक बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
इस नए नियम के तहत अब गांव में शराब की बिक्री, सेवन और किसी भी सामाजिक या शादी-विवाह में मदिरा परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए पंचायत ने दंड निर्धारित किए हैं। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर 21,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नियम न मानने वालों का सामाजिक बहिष्कार भी किया जा सकता है।
ग्राम प्रधान चंदा देवी ने कहा कि शराब के कारण गांव में अक्सर पारिवारिक कलह और विवाद होते थे। जिससे कई परिवार टूट रहे थे। उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए लिया गया है। साथ ही गांव के युवा स्वरोजगार और सही दिशा में सोचेंगे। नशे के खिलाफ उत्तराखंड के कई गांवों ने मोर्चा खोल दिया है।खासकर मेंहदी और शादी समारोह में इस पर बैन लगाने के लिए कई क्षेत्र के लोग एकजुट हो रहे हैं। जौनसार बावर के कई गांव इस तरह का निर्णय पहले ही ले चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications