Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand News: बिहार में बन गई एनडीए नीतीश सरकार, जानिए अब उत्तराखंड में कब होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार

Uttarakhand News: बिहार में फिर से एनडीए की सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले ली है। अब बिहार में फिर से नीतीश कुमार की सरकार बन गई है। बिहार में एनडीए की सरकार के गठन होने पर उत्तराखंड की निगाहें भी टिकी हुई हैं।

माना जा रहा है कि उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार बिहार सरकार के गठन के बाद ही फैसला होना है। ऐसे में अब बिहार में सरकार बनने के बाद उत्तराखंड में सुगबुगाहट तेज हो गई है। आने वाले दिनों में फिर से प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा होनी तय है।

Uttarakhand News NDA Nitish government formed Bihar now know when Dhami cabinet expanded reshuffle

नए साल से पहले प्रदेश में धामी मंत्रिमंडल में 5 चेहरों को जगह दी जा सकती है। उधर चर्चा ये भी है कि कुछ चेहरों की छुट्टी हो सकती है। 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको देखते हुए धामी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

उत्तराखंड में धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार कभी भी हो सकता है। अब तक बिहार चुनाव पर ही सभी की निगाहें टिकी हुई थी। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई बार इस बात के संकेत दे चुके हैं।

प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल की पांच सीटें रिक्त हैं। जिनमें विधायकों की ताजपोशी होनी है। ऐसे में साफ है कि पांच विधायकों की लॉटरी लग सकती है। जिसके लिए दावेदारों को गढ़वाल, कुमांउ, मैदान समेत सारे समीकरणों के फॉर्मूले में​ फिट बैठना होगा। जिसकी लिस्ट दर्जनभर से अधिक मानी जा रही है।

राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। सीएम धामी के पास भी वित्त समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

इसके साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिग्गजों का भी दबाव लगातार बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए इस बार धामी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा है। इसमें गढ़वाल, कुमांउ, मैदान समेत सभी समीकरणों को साधने की चुनौती है। खासकर हरिद्वार को अब तक प्रतिनिधित्व न मिलने से काफी नाराजगी मानी जा रही है। जिस पर इस बार मुहर लग सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+