Uttarakhand news: 5 MLA की जल्द लगेगी लॉटरी! धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, रेस में कौन-कौन?
Uttarakhand news: उत्तराखंड में धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस बात के संकेत दिए हैं। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान इस को लेकर चर्चा कर चुके हैं।
प्रदेश में लंबे समय से मंत्रिमंडल की पांच सीटें रिक्त हैं। जिनमें विधायकों की ताजपोशी होगी। ऐसे में साफ है कि पांच विधायकों की लॉटरी लग सकती है। जिसके लिए दावेदारों को गढ़वाल, कुमांउ, मैदान समेत सारे समीकरणों के फॉर्मूले में फिट बैठना होगा। जिसकी लिस्ट दर्जनभर से अधिक मानी जा रही है।

राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। सीएम धामी के पास भी वित्त समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसके साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिग्गजों का भी दबाव लगातार बढ़ रहा है।
जिसको देखते हुए इस बार धामी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार तय माना जा रहा है। दिल्ली दौरे के बाद देहरादून लौटे सीएम धामी ने भी स्वीकार किया कि हाईकमान से इसको लेकर चर्चा हो रही है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि हाल ही में दिल्ली में सीएम, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, संगठन मंत्री और सभी सांसदों के साथ इस विषय पर भी चर्चा हो चुकी है।
बीते दिनों से लगातार मीडिया में इन सभी प्रकरणों को लेकर चर्चा भी हो रही है। सांसदों की नाराजगी और नाराज विधायकों की लामबंदी की भी लगातार शिकायतें सामने आ रही थी। ऐसे में साफ है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसमें गढ़वाल, कुमांउ, मैदान समेत सभी समीकरणों को साधने की चुनौती है।
कैबिनेट में जिन चेहरों को शामिल करने की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें खजानदास, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, बंशीधर भगत, विशन चौफाल, राम सिंह कैडा समेत अन्य नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications