Uttarakhand news: कमरे में सो रही महिला पर गुलदार ने दरवाजा तोड़कर किया हमला घसीटते ले गया बाहर, ऐसे बची जान
Uttarakhand news Leopard attacked उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर गुलदार का आतंक बढ़ने लगा है। रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले में गुलदार के आतंक से दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में कमरे में सो रही महिला पर गुलदार ने दरवाजा तोड़कर हमला किया और महिला को घसीटने लगा।
इस बीच महिला के पति ने किसी तरह महिला को बचाया। इसी तरह पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में शौच के लिए जा रहे व्यक्ति पर गुलदार ने हमला किया। व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों इलाकों में बीते कई समय से गुलदार की सक्रियता बढ़ी है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में गुलदार ने कमरे में सो रही महिला पर हमला कर दरवाजा तोड़ते हुए उसे बाहर घसीट लिया। महिला के पति ने गुलदार पर लाठी से वार कर भगाया। महिला के नाक और माथे पर गुलदार ने नाखून से हमला किया है। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना अगस्त्यमुनि ब्लाक के धान्यों गांव की बताई जा रही है। महिला अपने कमरे में सो रही थी, इसी दौरान गुलदार ने दरवाजा तोड़कर महिला पर झपटा मारा और खिंचने का प्रयास किया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, इससे पहले एक महिला को गुलदार ने गौशाला में घायल किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग है।
पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र में एक युवक पर गुलदार ने अचानक हमला कर गंभीर घायल कर दिया। सुबह के समय युवक शौच के लिए जा रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर झपट्टा मारकर गंभीर घायल कर दिया। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान 32 वर्षीय संदीप कुमार निवासी रुड़की (हरिद्वार) के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार युवक के शरीर पर गहरे पंजों के निशान हैं और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। युवक मजदूरी का कार्य करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले से गुलदार की सक्रियता के दिखाई दी है। पूर्व में भी दो लोगों पर गुलदार हमला कर चुका है। लोग अब अकेले सुनसान इलाकों में जाने से परहेज कर रहे हैं। वन विभाग पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications