केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए शुरू होगी हेली सेवा, जानिए कब से और कैसे होगी टिकटों की बुकिंग
Kedarnath heli service: मानूसन की रफ्तार कम होते ही केदारनाथ के लिए बंद पड़ी हेली सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से उड़ान भरेगी। जिसके लिए 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी।
15 जून से बंद पड़ी हेली सेवा फिर से शुरू होेन जा रही है। चारधाम यात्रा में हेली सेवा की शटल उड़ान पर लगाई रोक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हटा दी है। यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से शुरू होगी।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 10 सितंबर से हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। 15 जून को हेली हादसे के बाद डीजीसीए ने शटल सेवा पर रोक लगाई थी। इसके बाद सीएम धामी ने हेली सेवाओं के संचालन के लिए सख्त एसओपी बनाने के लिए एक समिति का गठन किया था। बीते दिनों मुख्य सचिव ने डीजीसीए के साथ बैठक कर हेली सेवा पर लगे प्रतिबंध को हटाने का अनुरोध किया था। जिसे डीजीसीए ने अनुमति दे दी है।
डीजीसीए की रोक हटाने के बाद आईआरसीटीसी को 10 सितंबर से टिकटों की बुकिंग शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब की 15 सितंबर 10 अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग करा सकेंगे। आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
हेली सेवा के संचालन के लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। केदारनाथ हेमकुंड साहिब के लिए शटल उड़ान व सीटें कम होने से हेली किराया बढ़ना तय माना जा रहा है। वर्तमान में केदारनाथ के लिए गुप्तकाशी से 8532 रुपये, फाटा से 6062, सिरसी से 6060 रुपये प्रति यात्रा आने-जाने का किराया तय है। जबकि हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए गोविंदघाट से घांघरिया तक हेली का किराया 10,080 रुपये प्रति यात्री है।












Click it and Unblock the Notifications