Uttarakhand news: पीएम मोदी को हर्षिल की बेटी ने भेंट की टकनोर पेटिंग,जानिए क्यों है खास,राम से भी कनेक्शन

उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया रावत की खास भेंट से पीएम मोदी भी गदगद नजर आ रहे हैं। अब पीएम मोदी और अनुप्रिया रावत की फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। जिसमें पीएम मोदी के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है। ये फोटो गणतंत्र दिवस समारोह की है।

Uttarakhand news Harshil daughter presented Taknor painting to PM Modi, know why special, connection ram too

वाइब्रेंट विलेज योजना में चयनित गांवों के प्रधान और उप प्रधान गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे। जो कि उत्तराखंड लौट आए हैं। दिल्ली में 27 जनवरी को हर्षिल के उप प्रधान माधवेंद्र रावत की पत्नी अनुप्रिया रावत को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का अवसर मिला।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को भोजपत्र की छाल पर बनाई गई उनकी तस्वीर भेंट की। जिसमें प्रधानमंत्री भगवान राम को प्रणाम कर रहे हैं। अपनी तस्वीर देखकर प्रधानमंत्री काफी खुश नजर आए और आभार व्यक्त किया। सीमांत उत्तरकाशी जिले के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल, धराली मुखवा, बगोरी, झाला, जसपुर, पुराली और सुक्की के प्रधान व उप प्रधान अपने परिवार के साथ केंद्र सरकार के विशेष आमंत्रण पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे।

वहां प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए अनुप्रिया ने भोजपत्र की छाल पर उनकी तस्वीर बनाई थी। उन्होंने बताया कि इसे तैयार करने के लिए उन्होंने अखरोट की छाल के प्राकृतिक रंग का उपयोग किया। दिल्ली कैंट स्थित करियप्पा मैदान में अनुप्रिया ने पीएम को ये सौपा।

पीएम ने इस कला के बारे में पूछा और बनाने का तरीका भी जाना। अनुप्रिया ने बताया कि भोजपत्र की छाल लाने अखरोट की छाल से रंग तैयार करने और तस्वीर बनाने में उन्हें करीब एक माह लगा। वह शिक्षिका हैं। पीएम ने अनुप्रिया से हर्षिल के बारे में भी जानकारी ली।

सोशल मीडिया में टकनौर मेटिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बताया कि पेंटिंग की खसीयत यह है पेंटिंग भोज पत्र पर बनाई जाती है, किसी प्रकार के रसायन युक्त रंग का प्रयोग नहीं बल्कि अखरोट की छल से बने रंग का प्रयोग किया जाता है। पेंटिंग महापुरषो, ऐतिहासिक धरोहर, विलुप्त होती वन्य जीवों की प्रजातियां बनाई जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+