Christmas and New Year के जश्न के लिए औली में GMVN की बुकिंग फुल, जानिए अब क्या हैं विकल्प, कितना आएगा खर्चा
Christmas New Year celebrations क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए उत्तराखंड में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस दौरान पर्यटक सबसे ज्यादा पहाड़ों में घूमने के लिए आते हैं। खास बात ये है कि इस समय पर पर्यटकों की पहली पसंद बर्फ वाली जगह होती है। जिसमें औली पहली पसंद रहती है।
इस बार भी औली में क्रिसमस और नए साल के लिए औली में बुकिेंग शुरू हो गई है। औली में क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए पर्यटकों ने पहले ही बुकिंग करा ली है। पर्यटक खास पल को बेहतर बनाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि क्रिसमस और नए साल के लिए औली में जीएमवीएन की बुकिंग फुल हो गई है। औली के मौसम का पर्यटक जमकर मजा ले रहे हैं। पर्यटक निजी होटलों से संपर्क कर रहे हैं और मौसम की भी जानकारी ले रहे हैं।
जीएमवीएन के अनुसार 25 से 31 दिसंबर तक सभी कमरे बुक हैं। होटल एसोसिएशन की ओर से ये बताया गया है कि औली में नए साल को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पर्यटक सबसे पहले मौसम को लेकर जानकारी ले रहे हैं, बर्फ गिरते ही लोग औली पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए क्रिसमस और नए साल में बर्फबारी से जश्न दोगुना हो जाता है।
औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से चेयर लिफ्ट का संचालन भी फिर से शुरू कर दिया गया है। निगम ने सर्दियों के सीजन को देखते हुए इसकी मरम्मत का कार्य 28 नवंबर से शुरू किया था जिस कारण चेयर लिफ्ट का संचालन बंद कर दिया गया था। औली में विंटर सीजन को देखते हुए इसकी मरम्मत का कार्य किया गया था ताकि पर्यटक बढ़ने पर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है। अब पर्यटक इसका आनंद उठा सकते हैं।
औली को देश में स्कीइंग डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यह उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में मौजूद है। यहां आसपास स्वर्ग जैसा आनंद मिलता है। हर तरफ सफेद चादर ओड़े पर्वत लोगों को सुकुन और शांति का एहसास कराते हैं। यहां आप बर्फ में ट्रेकिंग का मजा उठा सकते हैं। औली में अगर क्रिसमस और नए साल पर जाने की सोच रहे हैं तो एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। यहां कई होटल मिल जाते हैं। जो कि 2 से 5 हजार के बीच अच्छी सुविधा दे रहे हैं।
.












Click it and Unblock the Notifications