Uttarakhand news भालू से भिड़ी आठवीं क्लास की दिव्या, छठवीं कक्षा के आरव की ऐसे बचाई जान, सुनकर रह जाएंगे दंग
Uttarakhand news उत्तराखंड में भालू का आतंक अब स्कूलों तक पहुंच गया है। चमोली के जूनियर हाईस्कूल हरिशंकर में सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे दो भालू आ धमके। इनमें से एक भालू सीधे क्लास रुम का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। इस बीच बच्चे जोर जोर से चिल्लाने लगे। छठवीं क्लास के छात्र आरव को भालू घसीटकर झाड़ी में ले गया।
तभी आठवीं की छात्रा दिव्या ने साहस दिखाते हुए बच्चे को भालू से बचा लिया। इस दौरान दोनों घायल हो गए। स्कूल के शिक्षकों ने भी इस दौरान बच्चों को बचाने में अपनी पूरी जान लगा दी। झाड़ी से दोनों बच्चों को सकुशल स्कूल तक ले आए। इसके बाद वीडियो बनाकर दोनों से बातचीत भी की। दोनों सहमे हुए नजर आए हुए थे।

आरव को भालू ने पीछे से पकड़कर घसीटा, जिस वजह से उसकी पीठ और हाथों में निशान नजर आए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरव सिलंगी मोली गांव का रहने वाला है और अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह हर दिन की तरह क्लासरुम में अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई कर रहा था, लेकिन अचानक भालू ने हमला किया और उसे घसीटते हुए ले गया। इतने में हल्ला और शोर शराबा मच गया।
आरव को भालू ने जगह जगह जख्मी कर दिया और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। भालू को आरव को ले जाते देख दिव्या भी पीछे दौड़ पड़ी और आरव को भालू ने झाड़ियों में छोड़ दिया। दिव्या ने ही भालू के आने पर स्कूल के दरवाजे बंद कर दिए थे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को सामान्य घायल बताया है। दोनों की हालत सामान्य है।
दिव्या उस समय की घटना को याद कर बार बार भावुक हो रही है। लेकिन शिक्षक और ग्रामीण दिव्या की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भालू इस घटना के पहले दिन और घटना के दिन शाम को भी स्कूल परिसर में आए थे। जो कि अंदाजा लगाया जा रहा है कि मिड डे मील की खुशबू से पहुंच रहे हैं।
ऐसे में स्कूल से मध्यान्ह्र भोजन के सामान को स्कूल से हटा दिया गया है साथ ही स्कूल खुलने और बंद करने का समय भी बदल दिया गया है। फिलहाल स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और स्कूल का समय सुबह 11 बजे से दो बजे तक करने का अनुरोध किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications