इंतजार खत्म, CM धामी ने लगाई मुहर, आ गई 20 दायित्वधारियों की लिस्ट, जानिए किसको क्या मिला

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सीएम धामी ने उत्तराखंड सरकार में 20 लोगों को दायित्व बांट दिए। अब सबको प्रदेश अध्यक्ष और मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है। बता दें कि सीएम धामी बीते कुछ दिनों से लगातार धाकड़ फैसले लेने में जुटे हैं।

एक दिन पहले ही धामी ने प्रदेशभर के 15 जगहों के नाम बदले थे, जिसके बाद आज 20 कार्यकर्ताओं को दायित्वधारी बना दिया। जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। सीएम धामी ने दायित्वधारियों की लिस्ट में सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

UTTARAKHAND NEWS CM PUSHKAR Dhami DAYITWADHARIl list 20 responsibilities arrived know who got what

साथ ही चंपावत को छोड़कर हर जिले को प्रतिनिधित्व दिया गया है। बता दें सीएम धामी खुद चंपावत जिले से आते हैं। हालांकि अभी भी कई महत्वपूर्ण निगम और परिषदों का दायित्व होल्ड पर रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनहित में विभिन्न महानुभावों को विभागीय दायित्व सौंपे गए हैं। सीएम ने कहा कि सौंपे गए विभागीय दायित्वों से प्रदेश में विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आयेगी तथा उनके प्रभावी अनुश्रवण में भी मदद मिलेगी।

किसको क्या मिला दायित्व-

  • हरक सिंह नेगी जनपद चमोली को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  • ऐर्श्वया रावत रूद्रप्रयाग को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग
  • गंगा बिष्ट जनपद अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद
  • श्याम अग्रवाल जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड आवास सलाहकार परिषद
  • शांति मेहरा जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  • भगवत प्रसाद मकवाना जनपद देहरादून को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी आयोग
  • हेमराज विष्ट जनपद पिथौरागढ़ को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय खेल परिषद
  • रामचंन्द्र गौड जनपद चमोली को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  • पूरन चंद नैलवाल जनपद अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखण्ड परिषद
  • रामसुन्दर नौटियाल जनपद उत्तरकाशी उपाध्यक्ष भगीरथी नदी घाटी प्राधिकरण
  • सायरा बानो जनपद ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग
  • रेनू अधिकारी जनपद नैनीताल को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद
  • रजनी रावत जनपद देहरादून उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति
  • ओम प्रकाश जमदग्नि जनपद हरिद्वार उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद
  • भूपेश उपाध्याय जनपद बागेश्वर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद
  • कुलदीप कुमार जनपद देहरादून को अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन पंचायत सलाहकार परिषद
  • ऋषि कण्डवाल जनपद पौड़ी को उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति
  • वीरेन्द्र दत्त सेमवाल जनपद टिहरी उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद
  • अजय कोठियाल जनपद टिहरी अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति
  • श्याम नारायण पाण्डे जनपद नैनीताल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+