Uttarakhand News: सीएम धामी डोईवाला में जल उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, किसानों को दी यह सौगात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के डोईवाला में जल संरक्षण अभियान-2024 के तहत जल उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस दौरान सीएम धामी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्रदेश में होने वाले जल उत्सव में शामिल होने और आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'डोईवाला, देहरादून में जल संरक्षण अभियान-2024 के अंतर्गत 'जल उत्सव' कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों से प्रदेश में होने वाले जल उत्सव में प्रतिभाग करने एवं आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की अपील की। हमारी संस्कृति में जल को देव और नदियों को माँ और देवी मानकर पूजा करते हैं और देवभूमि उत्तराखंड के गदेरे, नौले, धारे, नदियां हमारी अमूल्य संपदा है। इसी परिपेक्ष्य में हमारी सरकार द्वारा राज्यान्तर्गत Spring and River Rejuvenation Authority (SARRA) का गठन किया गया है। SARRA के माध्यम से प्रदेश में सूख रहे जल स्त्रोतों का चिन्हीकरण कर उपचार कार्य किया जा रहा है। साथ ही वर्षा आधारित और सहायक नदियों के पुनर्जीवन एवं चिरस्थाई प्रवाह हेतु जनसहभागिता को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी शुक्रवार को जल संरक्षण अभियान 2024 के तहत जल उत्सव कार्यक्रम में जल संरक्षण और जल संवर्धन योजना का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना का उद्घाटन करते हुए किसानों को बड़ी सौगात दी है।












Click it and Unblock the Notifications