Uttarakhand News: सीएम धामी ने घनसाली में जनसभा को किया संबोधित, आमजन से की भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के घनसाली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'विकास और राष्ट्रवाद को एक बार फिर चुनेगा उत्तराखण्ड ! घनसाली, टिहरी में आयोजित विशाल जनसभा में भारी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर जनता जनार्दन से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की।'

उन्होंने लिखा कि 'जनसभा में उमड़ा जनसैलाब आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड विजय का द्योतक है। निश्चित तौर पर देवभूमि की देवतुल्य जनता 19 अप्रैल के दिन कमल का बटन दबाकर डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर अपनी मुहर लगाने का कार्य करेगी।'
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होंगे। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है। सीएम धामी ने बुधवार को टिहरी के घनसाली में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications