Uttarakhand news: शीतकालीन यात्रा में यहां होटलों में रुकने पर 50% की छूट, जानिए कहां और कैसे करें बुक
Uttarakhand news उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का समापन होने जा रहा है। अब शीतकाल यात्रा शुरू होगी। शीतकाल यात्रा के दौरान पर्यटकों को जीएमवीएन ने बड़ा तोहफा दिया है। यात्रा के दौरान हर यात्री को किराये में 50 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में रहेगी।
उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चार धाम हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री व यमुनोत्री, रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ व चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम। आज गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। कल 23 अक्टूबर को यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट बंद होंगे। जबकि 25 नवंबर को बदरीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे।

जिसके बाद शीतकाल यात्रा शुरू होगी। शीतकालीन चार धाम यात्रा के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले के खरसाली गांव में मां यमुना की पूजा, मुखवा गांव में मां गंगा की पूजा, रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना और चमोली में पाण्डूकेश्वर स्थित मंदिर में बदरीनाथ जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड की ओर से पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को उनके आगमन व चारधाम यात्रा के भ्रमण के समय आवास व भोजन की व्यवस्था की जाती है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने धामों की शीतकालीन प्रवास की समयावधि में शीतकालीन चारधाम यात्रा संचालित किये जाने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के पूजा स्थलों में आने वाले यात्रियों को उक्त जिलों में निगम के होटलों की वर्तमान आवासीय दरों में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। जीएमवीएन के होटल लगभग हर डेस्टिनेशन पर आसानी से मिल जाते हैं।
जो कि जीएमवीएन की वेबसाइट https://gmvnonline.com/ पर आसानी से सारी जानकारी और बुकिंग हो जाती है। इसके साथ ही तीर्थ स्थलों के अलावा पहाड़ों में जो भी घूमने फिरने की जगहें हैं,वहां भी आसानी से होटल व ठहरने के लिए कमरे मिल जाते हैं। जो कि दो हजार रुपए तक आसानी से मिल जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications