UK NEWS: केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड के साथ दो परियोजनाओं को मंजूरी

Uttarakhand news: उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। केंद्र ने दो बड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड बनाने के साथ ही लालकुआं बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

केंद्र सरकार ने कुमाऊं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने वाली दो बड़ी परियोजनाओं हरी झंडी दे दी है। हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। वहीं लालकुआं बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

uttarakhand NEWS Central government big gift approves two projects elevated road haldwani Haridwar

नैनीताल यूएसनगर सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से इन प्रोजेक्ट को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी। इस परियोजना के पूरा होने पर हल्द्वानी से हरिद्वार की दूरी दो से ढाई घंटे में तय हो सकेगी।

भट्ट ने कहा कि एलिवेटेड मार्ग से कुमाऊं वासियों की यात्रा सु सुगम होगी और प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल पाएगी। इसी क्रम में लालकुआं बाईपास के निर्माण को भी विभागीय मंजूरी मिल गई है। डीपीआर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि हाल ही में देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुधारीकरण प्रक्रिया को लेकर भी केंद्र ने बड़ी सौगात दी है। अगले ढाई वर्ष में पूर्ण होने वाली इस कार्ययोजना के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 720 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। केंद्र द्वारा परियोजना के लिए निर्माण अवधि नियत तिथि से 2.5 वर्ष रखी गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी की तरफ से बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग -7 के देहरादून-लाल टप्पर-नेपाली फार्म खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के नेपाली फार्म मोतीचूर खंड के सुधार के लिए कार्य सौंप दिया गया है। जिसके लिए 18 नवंबर को संविदा करार पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पूरे कार्य के कार्यान्वयन के लिए 720.67 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। केंद्र द्वारा इस परियोजना के लिए निर्माण अवधि नियत तिथि से 2.5 वर्ष रखी गई है।

.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+