Uttarakhand news: 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ, जानिए किनको क्या है पात्रता

Uttarakhand news: उत्तराखंड सरकार 10 हजार प्रतियोगियों को निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ देने जा रही है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। साथ ही सामान्य और एडवांस दोनों स्तर की निःशुल्क कोचिंग मिलेगी।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में कमजोर वर्गों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग योजना की गुणवत्ता बेहतर हो।

Uttarakhand news 10 000 candidates get benefit free coaching scheme know who eligible

प्रतियोगियों का चयन स्क्रीनिंग के माध्यम से हो तथा प्रतियोगियों की सुविधा के अनुरूप तैयारी का टाइम का प्रबंध किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि निःशुल्क कोचिंग में किसी भी तरह की खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए तथा इसका आउटकम जरूर निकलना चाहिए। उन्होंने इसके लिए शीघ्रता से सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान निदेशक शिक्षा डॉ मुकुल कुमार सती ने अवगत कराया कि इस वर्ष 10 हजार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की निःशुल्क कोचिंग दी जानी है। कक्षा 11 में अध्ययनरत प्रतियोगियों को 2 वर्ष की कोचिंग दी जाएगी जबकि 12वीं पास करने वाले प्रतियोगियों को एक वर्ष की कोचिंग दी जाएगी। कहा कि कोचिंग आर्ट्स, साइंस तथा कॉमर्स तीनों तरह के स्ट्रीम के अनुरूप दी जाएगी और इसमें लगभग सभी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त मेधावी प्रतियोगियों को 6 वर्ष की एडवांस कोचिंग भी दी जाएगी।

  • 10 हजार छात्रों को दी जाएगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की निःशुल्क कोचिंग
  • कक्षा 11 में अध्ययनरत प्रतियोगियों को 2 वर्ष की कोचिंग दी जाएगी
  • 12वीं पास करने वाले प्रतियोगियों को एक वर्ष की कोचिंग दी जाएगी। आर्ट्स, साइंस तथा कॉमर्स तीनों तरह के स्ट्रीम के अनुरूप दी जाएगी कोचिंग
  • सभी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
  • मेधावी प्रतियोगियों को 6 वर्ष की एडवांस कोचिंग भी दी जाएगी।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को कराई जाएगी सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+