Uttarakhand: जोशीमठ में बारिश का कहर! भरभराकर ढहा मकान, 3 का किया गया रेस्क्यू, अन्य की तलाश
Uttarakhand News: जोशीमठ स्थित विकासखंड के हेलंग गांव में एक मकान ढह गया। घटना के वक्त मकान में 7 लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है। मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया है। अन्य की तलाश जारी है।
उत्तराखंड का जोशीमठ एक बार फिर चर्चा में छाया हुआ है। इस बार मानसून की बौछारों ने जोशीमठ के निवासियों के लिए आफत पैदा कर दी है। जगह-जगह दरारें नजर आ रही हैं। इसी बीच विकासखंड के हेलंग गांव का एक परिवार भारी बारिश के कहर का शिकार हो गया। मंगलवार को अचानक मकान भरभराकर ढह गया। घटना के वक्त मकान में 7 लोगों के मौजूद होने की बात सामने आई है।
सूचना पर मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि तीन को बचा लिया गया है और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बचाव अभियान जारी है। आशंका है कि मकान के मलबे में अभी लोग फंसे हैं। वहीं, चमोली एसपी प्रमेंद्र डोबोल के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है। बारिश से जोशीमठ में दरारें...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी महीने से शुरू हुआ दरारों का सिलसिला मानसून की बारिश के बीच भी जारी है। जोशीमठ पर भारी बारिश अपना कहर बरसा रही है। दरारों के कारण लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। करीब दो महीने पहले ही दरारों का सिलसिला थमता नजर आया था। जोशीमठ में कुछ हद तक स्थिति सामान्य होने लगी थी। लेकिन, बारिश ने एक बार फिर जोशीमठ को आफत में डाल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications