Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand Holi Special Trains and Buses होली स्पेशल ट्रेन और बसें, जानिए शिड्यूल कब और कहां से मिलेंगी

Uttarakhand Holi Special Trains and Buses होली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। तीन और चार मार्च को होली मनाई जाएगी। इसके लिए सभी लोग घर पहुंचने की प्लानिंग में जुट गए हैं। 28 फरवरी को शनिवार और 1 मार्च को रविवार होने की वजह से होली का वीकेंड लंबा मिल गया है। ऐसे में लोगों को घर पर ज्यादा समय बिताने का मौका मिल जाएगा।

सभी अब बस और ट्रेन में सीट मिलने का ही विकल्प तलाश रहे है। रेलवे और परिवहन निगम ने भी अपने हिसाब से तैयारियां की गई हैं। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 13 ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

Uttarakhand Holi Special Trains and Buses Announced Check Schedule Routes and Travel Details

परिवहन निगम ने होली को देखते हुए चालक और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी हैं।होली के दौरान ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 27 फरवरी से 9 मार्च तक लगातार 11 दिन बिना अवकाश ड्यूटी करने पर चालक और परिचालक को 1500 रुपये दिए जाएंगे।

इसके लिए मैदानी मार्ग पर 2662 किलोमीटर, मिश्रित मार्ग पर 2200 किलोमीटर और पर्वतीय मार्ग पर 1980 किलोमीटर बस संचालन का मानक निर्धारित किया गया है।

उत्तराखंड के लिए क्या विकल्प हैं। आइए जानते हैं-

  • रेलवे की और से किशनगंज से उत्तराखंड के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। नैनीताल और हल्द्वानी जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले सीमांचल के लोगों के लिए भी राह आसान हो जाएगी।
  • रेलवे प्रशासन ने बिहार के किशनगंज से उत्तराखंड के लालकुआं जंक्शन के बीच 'होली स्पेशल' ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
  • गाड़ी संख्या 05741 और 05742 के रूप में संचालित होने वाली यह ट्रेन किशनगंज से खुलेगी। यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी जो ठाकुरगंज-अररिया नए रेलखंड से होकर गुजरेगी। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
  • किशनगंज से लालकुआं (05741) का परिचालन 5 मार्च से 26 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। यह ट्रेन किशनगंज से सुबह 8:30 बजे प्रस्थान करेगी और 9:20 बजे ठाकुरगंज पहुंचेगी, जहां इंजन रिवर्सल के लिए 25 मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। इसके बाद दोपहर 12:02 बजे अररिया पहुंचते हुए अगले दिन दोपहर 3:40 बजे लालकुआं जंक्शन पहुंचेगी।
  • होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
  • 13 ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
  • 05005 - 06 बढ़नी - अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 4 से 26 मार्च तक 4 - 4 फेरे
  • 05023 - 24 गोमतीनगर - खातीपुरा स्पेशल एक्सप्रेस 3 से 25 मार्च तक 4 - 4 फेरे
  • 05045 -46 लालकुआं - राजकोट स्पेशल एक्सप्रेस 1 से 30 मार्च तक दोनों ओर से 5 - 5 फेरे
  • 05301 - 02 मऊ - अंबाला कैंट 5 से 27 मार्च तक दोनों ओर से 4 - 4 फेरे चलेगी।
  • 04009 - 10 दिल्ली - सीतामढ़ी 26 फरवरी से 6 मार्च 2 - 2 फेरे
  • 04013 - 14 आनंद विहार टर्मिनल लौकहा 27 फरवरी से 7 मार्च 8 - 8 फेरे
  • 04021 - 22 नई दिल्ली - गोरखपुर 20 फरवरी से 7 मार्च 3 - 3 फेरे संचालित की जाएगी
  • इसके अलावा 04203 - 04 लखनऊ - नई दिल्ली 23 फरवरी से 2 मार्च 2 - 2 फेरे
  • 04209 - 10 वाराणसी - दिल्ली 24 फरवरी से 7 मार्च 11 - 11 फेरे
  • 04213 - 14 अयोध्या कैंट - आनंद विहार टर्मिनल 24 फरवरी से 6 मार्च 5 - 5 फेरे
  • 04227 - 28 वाराणसी - चंडीगढ़ 21 फरवरी से 1 मार्च तक 2 - 2 फेरे
  • 04603 - 04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा - वाराणसी 22 फरवरी से 8 मार्च 4 - 4 फेरे
  • 04513 - 14 चंडीगढ़ - गोरखपुर एक्सप्रेस 26 फरवरी से छह मार्च दोनों ओर से 2 - 2 फेरे संचालित की जाएगी।
  • 1 मार्च से 31 मार्च तक 04651 - 51 जयनगर - अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन भी दोनों ओर से 13 व 14 फेरे संचालित किए जाएंगे।
  • वाराणसी, हावड़ा व गोरखपुर वाले रूटों पर इतनी मारामारी के लिए है कि न केवल स्लीपर बल्कि सभी एसी श्रेणियों में वेटिंग चल रही है।
  • देहरादून से दिल्ली को प्रतदिन जाने वाले जन शताब्दी गाड़ी नंबर 12018 व 12056
  • मसूरी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14342
  • देहरादून-अमृतसर (लाहोरी) के बीच प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या में 17631
  • देहरादून से लखनऊ को जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस
  • देहरादून-दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस गाड़ी
  • दून से इलाहाबाद-सूबेदारगंज को जाने वाली एक्सप्रेस
  • लालकुआं से किशनगंज (05742) वापसी में यह ट्रेन 6 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। लालकुआं से रात 8:40 बजे खुलकर यह अगले दिन रात 9:35 बजे अररिया और देर रात 2:00 बजे किशनगंज पहुंचेगी।

परिवहन विभाग

  • परिवहन विभाग ने हरिद्वार से भीड़भाड़ वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
  • परिवहन निगम डिपो हरिद्वार के पास वर्तमान में 119 बसें हैं। इनमें 62 निगम की अपनी बसें और 57 अनुबंधित बसें हैं। तीन और चार मार्च को होली का त्योहार है। ऐसे में अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू नहीं किया गया है लेकिन दबाव बढ़ते ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
  • सबसे अधिक भीड़ दिल्ली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और देहरादून रूट पर रहती है। इन रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा रुद्रपुर रूट पर भी यात्रियों का दबाव अधिक रहता है, जहां जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी।
  • दिल्ली रूट पर परिवहन निगम की ओर से प्रतिदिन 32 बसों का संचालन किया जाता है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यहां 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
  • रुद्रपुर रूट पर वर्तमान में छह बसें संचालित हो रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर यहां चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
  • मुजफ्फरनगर के लिए फिलहाल कोई सीधी बस सेवा नहीं है लेकिन होली के मद्देनजर दो बसें चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

नोट: ताजा अपडेट के लिए कृपया रेलवे और परिवहन निगम की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+