उत्तराखंड सरकार प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयंसेवकों को रोजगार से जोड़ेगी, CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय अधिकारियों और राज्य गुरिल्ला स्वयंसेवकों के साथ एक अहम बैठक की। ये बैठक राज्य सचिवालय में की गई, जिसमें सीएम धामी ने अधिकारियों के अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षित राज्य गुरिल्ला स्वयंसेवकों को रोजगार से जोड़ने के कदम उठाए जाएं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रशिक्षित राज्य गुरिल्ला स्वयंसेवकों (Guerrilla Volunteer) के साथ बैठक की। सचिवालय में विभिन्न जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े SSB द्वारा प्रशिक्षित राज्य के गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों में गुरिल्ला स्वयं सेवकों रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

बैठक के दौरान गुरिल्ला स्वयं सेवकों को सीएम ने हर संभव रोजगार में सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार से गुरिल्ला प्रशिक्षकों की सहायता के लिए प्रस्ताव भेजकर अनुरोध किया जाएगा। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, निजी सुरक्षा एजेंसियों में सुरक्षा कर्मी, फॉरेस्ट फायर वॉचर, पुलिस विभाग के अन्तर्गत ग्राम चौकीदार, वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अन्य क्षेत्रों में गुरिल्ला स्वयं सेवकों के लिए जो भी अवसर होंगे उन्हें कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित किया जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयंसेवकों को आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जाये. उन्होंने कहा कि गुरिल्ला स्वयंसेवकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि गुरिल्ला प्रशिक्षकों की मदद के लिए केंद्र सरकार से भी प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications