Uttarakhand news: युवाओं के अच्छी खबर, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां, कहां और कैसे करें आवेदन

Uttarakhand job news: उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में जल्द स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में भर्तियां होने वाली हैं। शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। पहले चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरा जाएगा। विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े 2,364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को जल्द भरा जाएगा।

इन सभी पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके अलावा उत्तराखंड सरकार जल्द ही 300 से ज्यादा डॉक्टर्स के पदों पर भरने की तैयारी कर रही है। डॉक्टर्स की नई भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

Uttarakhand Good news youth bumper recruitment health education department where and how to apply

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में 220 मेडिकल ऑफिसर की भर्ती हो चुकी है। जिन्हें दूरदराज के स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। इसके बाद भी 300 डॉक्टर्स के पद रिक्त बचे हुए हैं। जिनकी नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस भर्ती के लिए अधिकारियों को उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) को जल्द ही अनुरोध भेजने का भी निर्देश दिया है। जिससे समय पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो सके। भर्ती के जुड़ी सभी नई जानकारियां आपको यूकेएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही मिलेगी।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने विभाग के अलग-अलग कार्यालयों और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के खाली पदों (मृत संवर्ग) को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित करने की मंजूरी दे दी है। इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

महानिदेशालय कार्यालय, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा और अकादमिक शोध समेत एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर मंडलीय, अपर गढ़वाल और कुमाऊं के प्राथमिक और माध्यमिक मंडलीय अपर निदेशक कार्यालय, सभी डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी व बेसिक कार्यालय में कुल 334 फोर्थ क्लास के पदों को आउटसोर्स में परिवर्तित कर दिया गया है।

हजार छात्र संख्या से अधिक हर इंटर कॉलेज में परिचारक के दो, सफाई कर्मी और सह चौकीदार के एक पद को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित किया गया है। 500 से 1000 छात्र संख्या वाले इंटर कॉलेजों में एक-एक परिचारक और चौकीदार के पद होंगे। इसी तरह 500 छात्र संख्या से नीचे के इंटर कॉलेज और हाई स्कूलों में एक-एक चौकीदार के पद आउटसोर्स से भरने के लिए स्वीकृत कर दिए गए हैं।

ऐसे नए उच्चीकृत स्कूल जिनमें चतुर्थ श्रेणी व सफाई कर्मी के पद सृजित नहीं हैं, वहां भी चौकीदार का एक पद आउट सोर्स के तहत स्वीकृत किया गया है। 2,364 में से राजकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी के 2023 पदों को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित किया गया है। हर महीने 15,000 रुपए का वेतन दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+