PM Modi ने अपने तीसरे टर्म को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर समिट का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले कुछ वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है। साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेरी तीसरी टर्म में भारत दुनिया में पहले तीन पर होकर रहेगा।

पीएम मोदी ने उत्तराखंड से इस बात के संकेत ​दे दिए हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भाजपा सरकार लाने जा रही है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस बात का जिक्र किया कि जनता अब स्थिर सरकार चाहती है। विधानसभा चुनावों के परिणामों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि सभी अब स्थिर सरकार चाहते हैं। इसका परिणाम है राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

Uttarakhand Global Investor Summit 2023 PM Modi big announcement regarding his third term, know what he said

इसके साथ ही पीएम ने मंच से अगले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं। पीएम मोदी ने निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश करने के लिए आमंत्रित करने के ​साथ ही कहा कि आने वाला समय भारत का है। इसके लिए उनकी सरकार लगातार कोशिश कर रही है। साथ ही आने वाले समय में वे भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी में लाकर लाएंगे।

इसके लिए मोदी ने कहा कि उनके तीसरे टर्म में वे ऐसा करके दिखाएंगे। बता दें कि 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। भाजपा मोदी की हैट्रिक के लिए लगातार कोशिश कर रही है। अब तक दो कार्यकाल में जिस तरह पीएम मोदी का कद बढ़ा है और जनता में लगातार मोदी की लोक​प्रियता बढ़ी है। उसको देखते हुए भाजपा को विश्वास है कि तीसरी बार फिर मोदी सरकार आएगी। यही विश्वास पीएम मोदी के देहरादून में इंवेस्टर समिट के शुभारंभ के संबोधन में नजर आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+