38 वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को पहला गोल्ड,शूटिंग में किसने मारा गोल्ड पर निशाना,ओवर ऑल टॉप थ्री में कौन?
38th National Games news: 38 वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को पहला गोल्ड मिल गया है। उत्तराखंड को तीनों पदक वुशु की विभिन्न स्पर्धा में ही आए हैं। पहला गोल्ड मेडल अकोम तापस ने जीता। साथ ही ब्रॉन्ज मेडल पर विशम कश्यप ने कब्जा किया।ओवर ऑल अंकतालिका में कर्नाटक पहले, मणिपुर दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।
राष्ट्रीय खेलों में बृहस्पतिवार को शूटिंग प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग में फाइनल मैच खेले गए। पुरुष वर्ग की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में हरियाणा के अनीश भानवाला ने 31 हिट्स लगाए। महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में तमिलनाडु की नर्मदा नितिन राजू ने 254.4 स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता।

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में हुई शूटिंग में पुरुष वर्ग में सर्विसेज के गुरप्रीत सिंह ने 28 हिट्स कर रजत और पंजाब के विजयवीर सिद्धू ने 26 हिट्स कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग की स्पर्धा में महाराष्ट्र की आर्य राजेश बोरसे ने 252.5 स्कोर कर रजत और हरियाणा की रमिता जिंदल ने 230.4 स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके अनीश ने राष्ट्रीय खेलों में दूसरी बार अपने निशाने से स्वर्ण पदक जीता है। 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतने वाली तमिलनाडु की नर्मदा नितिन राजू 0.1 अंक से विश्व रिकॉर्ड बनाने से रह गईं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतना किसी विश्व रिकॉर्ड से कम नहीं है।
एशियाई खेलों की पदक विजेता रमिता जिंदल और ओलंपियन इलावेनिल वालारिवन जैसे निशानेबाजों को पीछे छोड़ नर्मदा ने अपने शानदार प्रदर्शन से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। महाराष्ट्र की आर्य राजेश बोरसे ने 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता। नेशनल गेम्स में रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में कलारीपयट्टू खेल हुए। कलारीपयट्टू चुवाडुकल महिला वर्ग में आज उत्तराखंड की सिद्धी बड़ोनी ने रजत पदक जीता है।












Click it and Unblock the Notifications